एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के CM बने रहने को लेकर चल रहे सस्पेंस पर लगा विराम, EC ने घोषित की विधान परिषद चुनावों की तारीख

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने गुरुवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में खाली पड़ी विधान परिषद की 9 सीटों पर तुरंत चुनाव कराने का अनुरोध किया था. जिसके बाद चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा की है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चुनाव आयोग से बड़ी राहत मिली है. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद की 9 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर आज अहम बैठक की. इस बैठक के बाद के चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की 9 विधान परिषदों के लिए 21 मई को मतदान और नतीजों की तारीख तय कर दी है. उद्धव ठाकरे के लिए यह चुनाव इस वजह से महत्वपूर्ण है क्योंकि इन्हीं 9 विधान परिषद की सीटों में से 1 सीट से उद्धव ठाकरे भी चुनकर विधानसभा तक जाएंगे.

फिलहाल उद्धव ठाकरे विधानसभा के सदस्य से नहीं है और नियमों के हिसाब से जरूरी है कि वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 6 महीने के अंदर विधानसभा के सदस्य बनें और अगर ऐसा नहीं होता तो उनको अपना पद छोड़ना पड़ सकता सकता था. लेकिन अब जबकि चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है तो यह तारीख उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ी राहत की खबर है.

चुनाव आयोग ने जारी की महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों की तारीख केंद्र चुनाव आयोग ने आज बैठक के बाद जो तारीखों की घोषणा की उसके मुताबिक महाराष्ट्र की 9 विधान परिषद सीटों के लिए अधिसूचना 4 मई को जारी हो जाएगी और इसके लिए 11 मई तक नामांकन हो सकेंगे. नाम वापसी की तारीख 14 मई होगी और 21 मई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान और मतदान के बाद 21 मई को ही शाम 5 बजे से मतों की गणना होगी और उसी दिन नतीजे भी सामने आ जाएंगे.

कोरोना वायरस के चलते हैं विधान परिषद के चुनावों पर लगी थी रोक इससे पहले चुनाव आयोग में आज सुबह हुई बैठक में चर्चा की गई कि महाराष्ट्र की स्थिति को देखते हुए 9 विधान परिषद की सीटों पर चुनाव कब करवाया जाए. वैसे तो इन 9 एमएलसी सीटों पर पहले ही चुनाव हो सकता था लेकिन कोरोना वायरस के चलते चुनाव आयोग ने इन चुनावों पर रोक लगा रखी थी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए जल्द चुनाव होना बेहद जरूरी था महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने सामने खड़े हुए संवैधानिक संकट को लेकर प्रधानमंत्री से भी चर्चा की थी और उसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी इस परेशानी से अवगत करवाया था. जिसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल यानी 30 अप्रैल को चुनाव आयोग को खत लिखकर महाराष्ट्र की संवैधानिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी.

भगत सिंह कोश्यारी ने अपने खत में साफ तौर पर लिखा था कि उद्धव ठाकरे को 27 मई से पहले विधानसभा का सदस्य होना जरूरी है और फिलहाल उद्धव ठाकरे 9 विधान परिषद की सीटों में से 1 सीट के ज़रिए विधानसभा का सदस्य बनने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में जरूरत इस बात की है कि इन 9 विधान परिषद की सीटों पर जल्द से जल्द चुनाव करवाया जाए. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने अपनी बैठक में 9 विधान परिषद की सीटों के लिए 21 मई को मतदान और नतीजों की तारीख का ऐलान किया है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget