एक्सप्लोरर

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मिला चुनाव आयोग का नोटिस, CM केजरीवाल से जुड़े मामले पर हुई कार्रवाई

EC Notice to BJP: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी. इस पर अब उन्हें नोटिस मिला है.

EC Notice: चुनाव आयोग (ईसी) ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किए गए अपमानजनक पोस्ट पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद सचदेवा को नोटिस मिला है. उन्हें 23 नवंबर रात 8 बजे तक इसका जवाब देना है और बताना है कि क्यों उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

चुनाव आयोग ने माना है कि पहली नजर में ये साफ तौर पर नजर आता है कि आप की तरफ से जिस ट्वीट और पोस्ट को लेकर शिकायत की गई है, वो आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से उल्लंघन करती है. इसमें कहा गया है कि बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है. ऐसे में बीजेपी और उसकी दिल्ली यूनिट से अपेक्षा की जाती है कि वे पब्लिक डोमेन में ऐसे कंटेट को पब्लिश और सर्कुलेट करने से पहले फैक्ट्स को वेरिफाई करें. चुनाव आयोग ने बीजेपी के ट्वीट पर आपत्ति भी जताई. 

प्रचार के दौरान चर्चा का गिर रहा स्तर: चुनाव आयोग

दरअसल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों की वजह से 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू है. नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा कि इसने पहले ही पार्टियों से कहा है कि वे चुनाव प्रचार के दौरान उच्च स्तर बनाए रखें. आयोग ने अपने पिछले निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक चर्चा का स्तर गिरते हुए देखा गया है. सभी राजनातिक दलों के स्टार प्रचारकों से उम्मीद की जाती है कि वे गरिमा को बनाए रखें. 

क्या है पूरा मामला? 

आप ने 16 नवंबर को एक वीडियो पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज की थी. इस वीडियो को बीजेपी दिल्ली के ऑफिशियल फेसबुक और एक्स अकाउंट ने 5 नवंबर को पोस्ट किया था. शिकायत में कहा गया, 'बीजेपी पैरोडी के जरिए माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप की छवि को खराब करने का प्रयास कर रही है. बिना किसी आधार के छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है, जो मुख्यमंत्री की बदनामी और लांछन के समान है.'

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस भ्रष्ट तरीकों का ले रही है सहारा', बीजेपी ने चुनाव आयोग में की शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget