एक्सप्लोरर

चुनाव प्रचार को लेकर EC की नई गाइडलाइन, शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक कैंपेन पर रहेगी पाबंदी

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को लेकर चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक, शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक कैंपेन पर पाबंदी रहेगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव प्रचार को लेकर चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक, शाम सात बजे से सुबह 10 बजे तक कैंपेन पर पाबंदी रहेगी. साथ ही मतदान वाली तारीख से 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा. इससे पहले तक 48 घंटे पहले प्रचार रोके जाने का चलन था.

चुनाव आयोग ने यह फैसला सर्वदलीय बैठक के बाद लिया है. बैठक से पहले मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया था कि वह बाकी बची सीटों पर एक ही चरण में मतदान करवाने पर विचार करे.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होने हैं जिसमें से चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है. पांचवें चरण के लिए कल वोटिंग होगी. छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 सीटों पर 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत पांच जिलों की 36 सीटों पर 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा. वोटों की गिनती दो मई को होगी.

पश्चिम बंगाल में कोरोना के नए मामलों में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. गुरुवार को राज्य में 6,769 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 22 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल में 5,892 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. मंगलवार को राज्य में 4817 और सोमवार को 4511 कोरोना के नए केस की पुष्टि हुई थी.

ममता बनर्जी बोलीं- PM मोदी की रैलियों में शामियाना लगाने के लिए BJP कोरोना प्रभावित गुजरात से लोगों को लाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget