एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने किया संजय राउत पर हमला, कहा- धमकी किसी और को दें, यहां धमकी नहीं चलेगी

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में अब बेटों की भी एंट्री हो गई है. एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत पर हमला करते हुए कहा है कि वो धमकी किसी और दें.

Shrikant Shinde on Sanjay Raut: महाराष्ट्र (Maharashtra) में चल रही राजनीतिक हलचल में अब बेटों की भी एंट्री हो गई है. एक तरफ उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कमान संभाल रखी है तो वहीं अब इस लड़ाई में एकनाथ शिंदे (eknath Shinde) के बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) ने भी अपने पिता का साथ देने की ठान ली. श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत (Sanjay Raut) पर हमला करते हुए कहा है कि वो ये धमकियां किसी और दें यहां इन धमकियों का कोई असर नहीं होने वाला. हम धमकियों से नहीं डरते हैं. आने वाले समय में राज्य की जनता संजय राउत को जवाब दे देगी. सरकार तो वैसे ही अल्पमत में है.

श्रीकांत शिंदे ने कहा है कि शिवसेना तो बाला साहेब ठाकरे की है और हमारी लड़ाई अब कोर्ट में पहुंच गई है. उन्होंने हिंदुत्व और बगावत करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शिवसेना एक हिंदुत्ववादी पार्टी है और एकनाथ शिंदे ने हमेशा ही राज्य के हित में काम किया है और बगावत करके भी उन्होंने एक बार फिर राज्यहित का ही काम किया है.

ईडी के तलब करने पर राउत को शुभकामाएं

इस मौके पर श्रीकांत शिंदे ने कहा कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा पर चल रही है. शिंदे के समूह में शामिल होने वाले किसी भी विधायक ने यह नहीं कहा कि उन्होंने शिवसेना छोड़ दी है. सब शिवसैनिक हैं. संजय राउत को सोचकर बोलना चाहिए. महाराष्ट्र की जनता सब कुछ देख रही है. ऐसे बयान तब दिए जाते हैं जब किसी व्यक्ति के पैरों के नीचे की रेत खिसकने लगती है. आने वाले भविष्य में जनता को जवाब दिया जाएगा. राउत के मुंह से निकलने वाली किसी भी बात का जवाब देने में मेरी दिलचस्पी नहीं है. अगर संजय राउत को ईडी ने तलब किया है, तो उन्हें शुभकामनाएं.

ठाकरे समर्थकों ने किया श्रीकांत शिंदे के कार्यालय पर हमला

दो दिन पहले ही श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई. आरोप लगा कि उद्धव (Uddhav Thackeray) की सेना के समर्थकों ने ये तोड़फोड़ की. कुछ लोगों को श्रीकांत शिंदे के उल्हासनगर कार्यालय पर पथराव करते हुए देखा गया और उन्हें उद्धव ठाकरे के समर्थन में नारे लगाते हुए भी सुना गया. एक पत्रकार ने वीडियो (Video) शेयर किया था जिसमें  चार पुलिसकर्मियों को भीड़ का पीछा करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें आठ से दस लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: महाराष्ट्र में शिवसैनिकों का तांडव, एकनाथ शिंदे के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे के ऑफिस में तोड़फोड़

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी बवाल के बीच संजय राउत को ED का नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget