एक्सप्लोरर

Eknath Shinde Exclusive: ‘जो 400 पर थे वो 40 पर आ गए’, abp News से खास बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर किया हमला

Eknath Shinde: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत की और कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया.

Eknath Shinde On Opposition: संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है और विपक्षी दल एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एबीपी न्यूज के साथ खास बातचीत में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो कांग्रेस 400 पर थी वो अब 40 पर आ गई है. वो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लाने के लिए ऐसा करते हैं.

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “विपक्ष सिर्फ इतना ही सोचता है कि पीएम मोदी को कैसे हराया जाए. अब भेड़, बकरियां और जंगल के सभी जानवर मिलकर भी एक शेर से नहीं लड़ पाते हैं. शेर तो शेर होता है. जंगल में उसकी ही चलती है. पीएम मोदी के सामने तो पहले भी ये लोग इकट्ठा हुए थे क्या हुआ सभी को पता है. साल 2019 में तो सामने वाले 400 से 40 पर आ गए.”

‘जनता मोदी के साथ’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है क्योंकि वो भारत को आगे लेकर जा रहे हैं. अब जी-20 समिट ही देख लो दुनिया के सभी देश आए और उनके साथ पीएम मोदी के क्या संबंध थे. किस तरह की शारीरिक भाषा थी. इसीलिए हमारे देश का दबदबा और रुतबा पूरी दुनिया में छाया हुआ है.”

ईडी और सीबीआई के छापों पर एकनाथ शिंदे

उन्होंने कहा, “ईडी भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ छापेमारी करती है और जिन लोगों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ कार्रवाई तो होगी. अब जिसने कुछ किया नहीं उसे डरने की क्या जरूरत है. दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए. ईडी जानबूझकर तो किसी के ऊपर छापा नहीं मारती है.”

पीओके पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

शिवसेना नेता ने कहा, “पीओके तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना है. उनका अखंड भारत का भी सपना है और इसीलिए पिछली बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई. जो आतंकवाद वहां से शुरू हुआ है उसे जड़ से उखाड़ फेंकने की ताकत सिर्फ पीएम मोदी में है और इस सरकार में है. धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर में खुशहाली आई है. लोगों का जीना सुलभ हो गया है.”

महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या बोले शिंदे?

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “विपक्ष का खतरा महाराष्ट्र में नहीं है. अभी हमारी शिवसेना और बीजेपी की सरकार थी जिसमें अजित पवार भी शामिल हो गए हैं तो 215 से ज्यादा विधायक हमारे साथ हैं. पिछले एक साल में सरकार ने जो काम किया है उसका नतीजा वोटों में बदलेगा. सरकार बनने से पहले काम रुके हुए थे, सभी परियोजनाएं बंद पड़ी थीं तो लोग देख रहे हैं कि काम करने वालों को वोट देंगे कि घर में बैठने वालों को.”

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: मराठावाड़ा क्षेत्र के लिए 45,000 करोड़ रुपये का पैकेज, CM एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget