एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: मराठावाड़ा क्षेत्र के लिए 45,000 करोड़ रुपये का पैकेज, CM एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा एलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में मारठावाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए 45,000 करोड़ रूपये के पैकेज की घोषण की.

 Eknath Shinde announced compensation: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राज्य में मराठवाड़ा क्षेत्र के विकास के लिए 45,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। शिंदे ने इसके अलावा 14,000 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं के लिए संशोधित प्रशासनिक मंजूरी की भी घोषणा की। उन्होंने ये घोषणाएं राज्य मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कीं। वहीं राज्य सरकार ने हर साल 17 सितंबर को मनाए जाने वाले मराठवाड़ा मुक्ति दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर में कैबिनेट बैठक की, जिसे मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस के नाम से भी जाना जाता है। मराठवाड़ा एक समय निजाम शासित हैदराबाद रियासत का हिस्सा था।

शिंदे ने क्या कहा?
बतादें कि, मराठवाड़ा में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सात साल बाद हुई। इस क्षेत्र में आखिरी ऐसी बैठक 2016 में हुई थी। मराठवाड़ा क्षेत्र में आठ जिले शामिल हैं छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद), धाराशिव (पूर्व में उस्मानाबाद), जालना, बीड, लातूर, नांदेड़, हिंगोली और परभणी। शिंदे ने कहा, ‘‘मराठवाड़ा के विकास के लिए 45,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा, क्षेत्र के लिए 14 हजार करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं को संशोधित प्रशासनिक मंजूरी दी जाएगी। इससे आठ लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के अंतर्गत लाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।’’

संवाददाता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और अजित पवार के साथ ही राज्य के कुछ मंत्री भी मौजूद थे।इस बीच, शिंदे ने कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों को कैबिनेट बैठक के लिए शहर के पांच सितारा होटलों में ठहराया गया था। मुख्यमंत्री शिंदे ने स्पष्ट किया, ‘‘हम सभी सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं।’’

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर कैबिनेट बैठक पर कई करोड़ रुपये खर्च करने और मराठवाड़ा में सूखे जैसी स्थिति से प्रभावित लोगों के घावों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया था। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी कहा कि जब मराठवाड़ा सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहा है, तब मुख्यमंत्री, दो उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और नौकरशाहों के लिए पांच सितारा होटल बुक किए गए हैं।

ये भी पढे़ं:Maharashtra Politics: औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों का नाम बदलने पर सीएम एकनाथ शिंदे ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

 

माधव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget