एक्सप्लोरर

मुंबई के बाजारों में इजिप्ट का इम्पोर्टेड प्याज नहीं आ रहा लोगों को रास

प्याज की आसमान छूती कीमतों की वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि विदेशों से जब प्याज की खेती पहुंचेगी तो लोगों के लिए सहूलियत होगी. लेकिन आम जनता इसे नहीं खरीद रही है.

मुंबई: मुंबई के बाजारों में इजिप्ट से इंपोर्ट किए गए प्याज की खेप पहुंची है, पर यह प्याज जनता को रास नहीं आ रहा है. इस प्याज का आकार प्रकार स्वाद और बनावट लोगों को पसंद नहीं आ रहा है. प्याज न बिकने से व्यापारी परेशान हैं. मुंबई के बाज़ारो में जहां देसी प्याज 130 रुपए किलो तक है, वहीं इम्पोर्टेड प्याज 100 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है.

प्याज की आसमान छूती कीमतों की वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि विदेशों से जब प्याज की खेती पहुंचेगी तो लोगों के लिए सहूलियत होगी. मुंबई के बंदरगाहों पर इजिप्ट का प्याज पहुंचा तो उत्साह में व्यापारियों ने भी थोक के भाव कई बोरे प्याज खरीद कर अपने दुकानों पर पहुंचा दिया. अब यह प्याज जो देखने में बड़ा, गीला और सुर्ख लाल रंग का है लोगों को रास नहीं आ रहा है. मुंबई के खार सब्जी मंडी में जब एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल की तो मालूम चला कि इस मंडी के प्याज व्यापारी मदन जो 10 बोरी विदेशी प्याज लेकर आए थे, उनकी केवल कुछ बोरियां बिकी हैं. अब इस विदेशी प्याज के खराब होने का डर उनके मन में बना हुआ है. प्याज की तमाम दिक्कतों को गिनाते-गिनाते मदन ने यह भी बताया कि आम जनता तो इसे बिल्कुल ही नहीं खरीद रही है. रेस्टोरेंट, होटल के लोग इस प्याज को ले जा रहे हैं जिनके यहां प्याज का उपयोग ज्यादा है.

आम दिनों की तरह बाजारों में प्याज खरीदने पहुंचने वाले लोग जब इस अलग रंग रूप के प्याज को देख रहे हैं तो उनको जिज्ञासा तो हो रही है, पर प्याज को हाथ में लेते ही उसके गीले पन और काटने पर उससे निकलने वाली महक को देखकर वह प्याज को वापस रख दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस प्याज की उम्र बहुत कम है. लोग कह रहे हैं कि चाहे कितनी ही कम क्वांटिटी में वह प्याज ले जाएं, वो सड़ ही जाएगा. इसलिए लोग प्याज खरीदने से बच रहे हैं. कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका कहना है कि सरकार ने मंगाया है तो अब खरीदेंगे और ट्राई करेंगे कि यह प्याज कैसा स्वाद देता है.

यह भी पढ़ें-

CAB: शिवसेना ने खुद को बताया हेडमास्टर, संजय राउत ने कहा- देशभक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget