एक्सप्लोरर

कर्नाटक में ये क्या हुआ! BJP विधायक पर फेंके गए अंडे, जानें क्या है मामला

BJP MLA Muniratna:बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री मुनिरत्नाा पर बुधवार (25 दिसंबर) किसी ने अंडा फेंक दिया था. जिसके बाद से राज्य में राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है.

BJP MLA Muniratna: पूर्व मंत्री और कर्नाटक भाजपा विधायक मुनिरत्ना पर बुधवार (25 दिसंबर) को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने अंडे फेंके. मुनिरत्ना राज्य की राजधानी के पश्चिमी हिस्से में स्थित लक्ष्मीदेवी नगर इलाके में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे.

इस घटना के बाद राज्य में सियासी पारा बढ़ा हुआ है. बीजेपी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधायक पर अंडे फेंकने का आरोप लगाया. पूर्व मंत्री पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया, जब वह सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे. यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी. इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री और कर्नाटक भाजपा विधायक मुनिरत्ना पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जयंती समारोह में भाग लेने के बाद अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना घटी. नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज करके जांच शुरू दी है. 

इस हमले के तुरंत बाद भाजपा विधायक मुनिरत्ना ने कहा था कि उन्हें जलन महसूस हो रही है. इसके बाद उन्हें केसी जनरल अस्पताल ले जाया गया था, जो उस जगह से लगभग 7 किलोमीटर दूर है, जहां उन पर हमला हुआ था. पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, मुनिरत्ना आधी रात तक अस्पताल में थे. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी है. डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं. 

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

इस बीच पुलिस ने अंडे फेंकने की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. जमानत पर रिहा होने के बाद मुनिरत्नाा पहली बार किसी सार्वजानिक कार्यक्रम में नजर आए थे. उन्हें एक महिला से बलात्कार और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP Protest LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, पुलिस अलर्ट, राहुल ने कांग्रेस महासचिवों की बुलाई बड़ी बैठक
LIVE: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, पुलिस अलर्ट, राहुल ने कांग्रेस महासचिवों की बुलाई बड़ी बैठक
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget