एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi News: 'ओवैसी जी के साथ रहने में अच्छा लगता है', जब केंद्रीय मंत्री बोले तो मुस्कुराने लगे AIMIM चीफ

Asaduddin Owaisi News: असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान की विचारधारा है. सदन में संविधान और विचारधारा को लेकर चर्चा चल रही थी.

Dharmendra Pradhan Welcome Asaduddin Owaisi: संसद में आमतौर पर विचारधाराओं की लड़ाई खूब देखने को मिलती है. जून में जब नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली थी, उस समय भी हिंदू राष्ट्र का मुद्दा खूब गरमाया था. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी इस मुद्दे पर बीजेपी को लेकर हमलावर रहते हैं. ओवैसी जब भी संसद में बोलते हैं तो वह बीजेपी को उसकी विचारधारा को लेकर खूब निशाने पर लेते हैं. 

हालांकि, लोकसभा में गुरुवार (1 अगस्त) को बिल्कुल भी अलग नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी सांसद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान असदुद्दीन ओवैसी की तारीफ करते हुए नजर आए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि ओवैसी जी जब सदन में होते हैं तो अच्छा लगता है. उनके साथ रहने में भी अच्छा लगता है. हर कोई ये सुनकर थोड़ा हैरान जरूर हुआ, क्योंकि जिस बीजेपी पर ओवैसी सख्त रहते हैं, उसके ही नेता उनकी तारीफ कर रहे हैं. 

मेरे मित्र ओवैसी जी भी आ गए: धर्मेंद्र प्रधान

दरअसल, बजट सत्र पर चर्चा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मैं अभी श्री अरबिंदो जी को कोट करना चाहता हूं. मेरे मित्र ओवैसी जी भी आ गए हैं, अच्छा लगा. ओवैसी जी के साथ थोड़ा रहने से अच्छा लगता है." जैसे ही प्रधान ने ये बातें कही, वैसे ही सदन में ठहाके लगने लगे. केंद्रीय मंत्री की तरफ से अपनी तारीफ सुनकर ओवैसी भी खुद को मुस्कुराने से रोक नहीं पाए. उन्हें सिर हिलाते हुए मंद-मंद मुस्कुराते हुए देखा गया. 

संविधान विचारधारा है: असदुद्दीन ओवैसी

वहीं, आगे जब धर्मेंद्र प्रधान ने श्री अरबिंदो को कोट करते हुए विचारधारा को लेकर बात करना शुरू किया तो ओवैसी खड़े हो गए. ओवैसी ने स्पीकर ओम बिरला की तरफ देखते हुए कहा, "संविधान विचारधारा है सर...मेरी विचारधारा किस आएगी, मैं किस पर वोट दे रहा हूं. मैं तो संविधान को वोट दे रहा हूं. अब गोलवलकर की विचारधारा किस काम में आएगी."

यह भी पढ़ें: 'नौजवानों हौसले बुलंद रखो, बुजदिली करीब न आने दो', आखिर ऐसा क्यों बोल गए असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget