एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi Attacks BJP: 'नौजवानों हौसले बुलंद रखो, बुजदिली करीब न आने दो', आखिर ऐसा क्यों बोल गए असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. ओवैसी ने तेलंगाना की शांति के लिए मुख्यमंत्री रेंवत रेड्डी का साथ देने की भी बात कही. 

Asaduddin Owaisi Attacks BJP: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हाल ही में तेलंगाना के कोंडागल पहुंचे. असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला. संबोधन के दौरान ओवैसी ने जवानों की सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया. असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और यूट्यूब पर भी शेयर किया. इस वीडियो में ओवैसी को नफरती ताकतों से लड़ने की बात करते हुए भी सुना जा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कई मुद्दों को उठाकर केंद्र सरकार को घेरा. 

असदुद्दीन ओवैसी का वीडियो शेयर करते हुए AIMIM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'सांप्रदायिक ताकतें हर तरह से ये कोशिशें कर रही हैं कि नफरत को और ज्यादा मजबूत किया जाए. हमारी कोशिश ये होनी चाहिए कि हम सबसे पहले अपने हौसलों को बुलंद रखें और बुजदिली को अपने करीब न आने दें और कानून का इस्तेमाल करके इस तरह की ताकतों का मुकाबला करें.'

बीजेपी को ओवैसी ने जमकर घेरा

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो आतंकी आज घुसकर हमारी फौज को मार रहे हैं वो जम्मू में हो रहा है. 2021 से लेकर अब तक 50 से ज्यादा हमारे सिपाहियों को पाकिस्तान से घुसकर आतंकी मार चुके हैं. डोडा में आकर भी हमारे सिपाहियों से मुठभेड़ की जा रही है, डोडा तो एलओसी से बहुत दूर है तो ये लोग अंदर कैसे आ गए. बीजेपी इस बारे में बात ही नहीं कर रही.'

रोजगार को लेकर साधा निशाना

उन्होंने कहा, 'बेरोजगारी (Unemployment) नौजवानों का मुकद्दर बन गया है. हमारे देश के लाखों लोग नौकरी की तलाश ही नहीं कर रहे क्योंकि उन्हें पता है कि नौकरी नहीं मिलेगी. बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी को घेर चुके हैं. 

मुस्लिम युवाओं को दिया पैगाम

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'जो नफरत मुसलमानों के खिलाफ तैयार की जा रही है वो बरसों रहने वाली है. इस जहर को कैसे रोका जाएगा, इस पर कोई बात ही नहीं कर रहा है. जरूरी है कि मुसलमान सियासी नुमाइंदों को कामयाब करें. जमात को मजबूत करो और अपने आपको लीडर बनाओ वरना किसी को अपना लीडर बनाकर जमात को मजबूत करो.'

हम रेवंत रेड्डी के साथ- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'हम चाहते हैं कि तेलंगाना मजबूत हो. हम मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का साथ देने को तैयार हैं ताकि तेलंगाना में अमन और चैन कायम हो सके. सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वो सभी का सहयोग करे. हम कहते हैं कि बीजेपी को हराओ और हम आपके साथ हैं लेकिन वही हमारे खिलाफ मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें: Revanth Reddy Offer: रेवंत रेड्डी ने अकबरुद्दीन ओवैसी को दिया डिप्टी सीएम का ऑफर, सामने रखी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget