एक्सप्लोरर

अब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब को ED ने थमाया नोटिस, संजय राउत बोले- chronology समझिए!

56 साल के अनिल परब को सीएम उद्धव ठाकरे का बेहद करीबी माना जाता है. पेशे से वकील होने की वजह से पार्टी के लीगल काम अनिल परब ही देखते हैं.

मुंबई: महा विकास अघाड़ी सरकार में परिवहन मंत्री अनिल परब को मंगलवार सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में पेश होने के लिए समन जारी किया गया है. इससे पहले मंत्री अनिल परब की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी जिसमें वह केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार करने के आदेश कथित तौर पर पुलिस अधिकारियों को फोन पर दे रहे थे. बीजेपी ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने यहां तक कहा 'खेल शिवसेना ने शुरू किया है लेकिन इसे खत्म अब बीजेपी करेगी. दरअसल बीजेपी का आरोप है कि नॉन कॉग्निजेबल ऑफेंस को कॉग्निजेबल बनाकर मंत्री को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई. 

कौन हैं अनिल परब
56 साल के अनिल परब महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में दिसंबर 2019 में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे. शिवसेना के टिकट पर अब तीसरी बार विधान परिषद में विधायक चुने गए हैं. सीएम उद्धव ठाकरे का बेहद करीबी अनिल परब को माना जाता है. पेशे से वकील होने की वजह से पार्टी के लीगल काम अनिल परब ही देखते हैं. शिवसेना पार्टी के संगठन के लिहाज से विभाग प्रमुख यह पद काफी ताकतवर और महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2001 से अनिल परब के पास बांद्रा से अंधेरी इलाके के विभाग प्रमुख का पद कायम है. मुंबई महानगर पालिका चुनाव में अनिल परब की स्ट्रेटजी में बड़ी भूमिका रही है. आमतौर पर अनिल परब को ठाकरे परिवार का लॉयलिस्ट भी कहा जाता है. आक्रमक स्वभाव के अनिल परब महा विकास अघाड़ी सरकार स्थापन होने के बाद से ही विवादों में रहे हैं.

इन दिनों क्यों चर्चा में हैं अनिल परब
'हेलो क्या कर रहे हो आप लोग लेकिन आपको करना होगा. आपने अब तक हिरासत में नहीं लिया क्या. पुलिस फोर्स का इस्तेमाल करो और हिरासत में लो." महाराष्ट्र के रत्नागिरी के गार्जियन मिनिस्टर अनिल परब का फोन पर बात करते हुए कथित ऑडियो कैमरे में कैद होने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया था. आरोप लगे अनिल परब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के लिए कथित कॉल पर पुलिस अधिकारी पर दबाव बना रहे हैं. बीजेपी ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. 

अनिल परब पर लग चुके हैं वसूली के आरोप 
मुंबई पुलिस के पूर्व API सचिन वाजे ने NIA कोर्ट को लिखे एक पत्र में मंत्री अनिल पर 50 करोड़ की वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया था. वहीं बीएमसी के 50 बड़े ठेकेदार से 2 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट देने का भी आरोप सचिन वाजे लगा चुके हैं. हालांकि मंत्री ने सभी आरोपों से इनकार कर चुके हैं. वहीं आरटीओ विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में भी परिवहन मंत्री अनिल परब पर निलंबित आरटीओ ऑफिसर गजेंद्र पाटिल करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप लगा चुके हैं जिसकी जांच महाराष्ट्र डीजीपी कर रहे हैं.

संजय राउत ने कहा- Chronology समझिए!
अनिल परब को ED की नोटिस की जानकारी सबसे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर दी. राउत ने कहा कि मंत्री अनिल परब को ED का नोटिस आया है. जनादेश यात्रा समाप्त हुई. केंद्र में बैठे लोगों का काम शुरू हो गया है. पिछले दिनों रत्नागिरी भूकंप का केंद्र था. मंत्री अनिल परब वहीं के पालक मंत्री हैं. chronology समझ लीजिए. लेकिन ये लड़ाई कानून से लड़ी जाएगी.

ये भी पढ़ें-
पंजाब में नहीं सुलझ रहा कांग्रेस का झगड़ा, अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर विवाद शुरू

Coronavirus Vaccination: महाराष्ट्र टीचर फेडरेशन ने कहा- 5 सितंबर तक राज्य के सभी अध्यापकों का वैक्सीनेशन होना नामुमकिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget