एक्सप्लोरर

West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने टीएमसी नेता सायोनी घोष को किया तलब, पहले भी हुई थी पूछताछ

West Bengal Teachers Recruitment Scam: ईडी ने बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में टीएमसी नेता सायोनी घोष से शुक्रवार को भी लंबी पूछताछ की थी.

ED Summoned Saayoni Ghosh: पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष और बंगाली एक्ट्रेस सायोनी घोष को ईडी (ED) ने फिर तलब किया है. उन्हें 5 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इससे पहले एजेंसी ने शुक्रवार (30 जून) को भी उनसे पूछताछ की थी. तब 11 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सायोनी घोष (Saayoni Ghosh) ने कहा था कि उन्होंने कुछ दस्तावेज जमा किए हैं और ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया है. 

टीएमसी नेता ने कहा था कि मैं यहां 11 घंटे रुकी. मुझे लगता है कि ईडी अधिकारी संतुष्ट हैं. अगर वे मुझसे कहेंगे तो मैं दोबारा आ सकती हूं. इससे पहले ईडी ने 8 जून को कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था. बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी और शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है.

पूछताछ को लेकर टीएमसी का बीजेपी पर हमला

बीजेपी और टीएमसी के बीच इस मामले पर लंबे समय के गतिरोध बना हुआ है. टीएमसी का आरोप है कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियां का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को परेशान कर रही है. शुक्रवार को ही तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि ये उनका बदला लेने का हताश प्रयास है. 

टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा था?

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि कुछ एजेंसियां जो वहां हैं, सही काम नहीं कर रही हैं. वे कई लोगों खासकर विपक्ष को परेशान करने की असफल कोशिश कर रही हैं. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह सत्ता से बाहर होने से पहले बदला लेने की बेताब कोशिश है. जैसे दीया बुझने से पहले टिमटिमाता है, वही स्थिति बीजेपी की है. टीएमसी चीफ ममता बनर्जी भी इस मसले पर कई बार केंद्र सरकार पर हमला बोल चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Manipur Violence: मणिपुर के सीएम क्यों देना चाहते थे इस्तीफा? खुद दिया जवाब, राहुल गांधी के दौरे पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget