एक्सप्लोरर

TMC नेता अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 9 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Abhishek Banerjee ED Summon : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया है. इसके लिए समन जारी कर दिया गया है.

ED Summon: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर उन्हें समन दिया है और पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे गुरुवार (09 नवंबर) को पूछताछ की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी इस पूछताछ में शामिल हो सकते हैं. 

हालांकि इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि ईडी ने उन्हें किस मामले में समन भेजा है. जानकारी के लिए बता दें कि ईडी उनसे स्कूल भर्ती घोटाले में पूछताछ कर रही है और इससे पहले 3 अक्टूबर को भी समन जारी करके तलब किया गया था.

3 अक्टूबर को भी बुलाया था

दरअसल, टीएमसी नेता को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 3 अक्तूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था. हालांकि, सरकारी योजनाओं के भुगतान को दिल्ली में पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की वजह से अभिषेक ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें बुधवार को नया समन जारी किया.

ऐसा पहली बार नहीं है, जबकि ईडी ने अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया है. कोयला घोटाला और पशु तस्करी मामले में ईडी ने उन्हें पहले भी कई बार तलब किया है. प्राथमिक स्कूल नौकरी घोटाले में पैसे के लेन-देन की जांच के संबंध में उन्हें पहले भी नोटिस भेजे जा चुके हैं. अभिषेक बनर्जी कई बार ईडी के सामने पेश भी नहीं हुए हैं. वहीं, अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से भी ईडी ने पूछताछ की है. हालांकि ये पूछताछ कोयला घोटाले को लेकर थी जिसमें विदेशी बैंकों के कुछ खातों के बारे में जानकारी मांगी गई.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 2024 में अभ‍िषेक बनर्जी के खिलाफ इस MLA ने ठोका चुनाव लड़ने का दावा, कहा- 'बना दूंगा पूर्व सांसद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां के बगल में सो रहा था बच्चा, किडनैपर आया और उठाकर ले गया...तलाश में जुटी रेलवे पुलिस
मां के बगल में सो रहा था बच्चा, किडनैपर आया और उठाकर ले गया...तलाश में जुटी रेलवे पुलिस
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
'वो लापरवाही के दोषी...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय पर VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'
भारत सरकार के एक्शन पर आया WhatsApp का बयान, कहा- 'यूजर्स की...'

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget