एक्सप्लोरर

कर्नाटक: ED ने ग्राहक बनकर बरामद की 93 लाख की नई करेंसी, 7 दलाल गिरफ्तार

बेंगलुरू: चलन से बाहर किए गए नोटों को अवैध रूप से बदलने में शामिल रैकेट का पर्दाफाश करते हुए ईडी ने धनशोधन मामले में जांच के तहत सात कथित बिचौलियों को गिरफ्तार किया है और कर्नाटक में 93 लाख रुपए के नए नोट बरामद किए हैं.

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने धनशोधन रोकथान कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कल देर रात एक सरकारी अधिकारी के संबंधी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि 93 लाख रुपए के नए नोट बरामद हुए. ये नोट दो दो हजार रुपए के हैं. अधिकारियों ने बताया कि एक मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई. इस मामले में आयकर विभाग ने हाल में 5.7 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद किए थे और प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार में एक सरकारी इंजीनियर एवं अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था. उन्होंने बताया कि ईडी अधिकारियों ने एक विशेष अभियान शुरू किया. उन्होंने अवैध रूप से पुराने नोट बदलवाने वाले ‘ग्राहकों’ के रूप में स्वयं को पेश किया अैर कथित बिचौलियों को कमीशन दिया. इसके बाद कथित बिचौलियों द्वारा अपनाई जा रही कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ.

कर्नाटक: ED ने ग्राहक बनकर बरामद की 93 लाख की नई करेंसी, 7 दलाल गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने जांच में पाया कि ये कथित बिचौलिये 15 से 35 प्रतिशत के बीच कमीशन कथित रूप से ले रहे थे और बैंक अधिकारियों की कथित मिली भगत से पुराने नोटों को अवैध रूप से नए नोटों में बदलने का गिरोह चला रहे थे. उन्होंने कहा कि एजेंसी को संदेह है कि कालेधन को सफेद धन में बदलने में शामिल बिचौलियों की एक श्रृंखला है. मामले की जांच जारी है. आरोपियों को आगे हिरासत में लेने के लिए यहां स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है. यह भी पढ़ें गुवाहाटी, जयपुर और रुद्रपुर में मिला करोड़ों रुपए का काला धन पेट्रोल पंप पर डिजिटल डिस्काउंट शुरू, यहां जानें कहां मिलेगा कितना फायदा ABP की पड़ताल: दिल्ली में SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा के ATMs का हाल अगले 5 साल में 2000 रुपये का नोट हो जाएगा बंद! कालेधन की तिजोरी का पता बताने वाले 2000 के नोट का सच!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget