एक्सप्लोरर

बीते तीन साल में ED ने कुर्क की रिकॉर्ड 33,500 करोड़ रुपये की संपत्ति

प्रवर्तन निदेशालय ने 2015 से अब तक 33,563 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की की है जबकि इससे पहले 2005 से 2015 के बीच (10 वर्ष) में यह आंकड़ा 9,003 करोड़ रुपये था.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने अपने प्रमुख कर्नल सिंह के तीन साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड 33,500 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की और मनी लांड्रिंग से जुड़ी जांच में 390 आरोप पत्र दाखिल किये.सिंह रविवार को रिटायर हो रहे हैं. ईडी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी एस के मिश्रा सिंह की जगह लेंगे. सरकार ने शनिवार को मिश्रा को ईडी प्रमुख बनाने की घोषणा की है.

सिंह ने 2015 में प्रवर्तन निदेशालय का कार्यभार संभाला था. सिंह को धन शोधन, विदेशी मुद्रा उल्लंघन और भ्रष्टाचार के कुछ अहम् मामलों में तेजी से जांच करने का श्रेय जाता है. इनमें अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामला, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लांड्रिग का मामला, राजनीतिक रूप से संवेदनशील स्टरलिंग बायोटेक, विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की बैंकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामले शामिल है.इसके अलावा इसमें 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन और कोयला घोटाले की जांच भी शामिल है.

सिंह ने अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर और नियमित प्रमुख के रूप में दोनों तरह से ईडी का नेतृत्व किया है. वह अगस्त 2015 से इस पद पर बने हुये हैं. सिंह 1984 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. अधिकारियों ने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान मामले पंजीकृत करने, संपत्ति जब्त करने और आरोपपत्र दाखिल करने में जबरदस्त तेजी दर्ज की गयी है. प्रवर्तन निदेशालय ने 2015 से अब तक 33,563 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की की है जबकि इससे पहले 2005 से 2015 के बीच (10 वर्ष) में यह आंकड़ा 9,003 करोड़ रुपये था.

इस दौरान 390 आरोप पत्र या अभियोजन शिकायतें दाखिल की हैं. इसकी तुलना में पिछले 10 वर्ष में सिर्फ 173 आरोप पत्र दाखिल किये गये थे. ईडी ने तीन साल में संपत्ति जब्त करने के लिये 565 अस्थायी आदेश जारी किये, जो कि इससे पहले के 10 वर्ष में 492 थे. पिछले तीन वर्षों में एजेंसी के कर्मचारियों की संख्या 682 से बढ़कर करीब 1,033 हो गयी.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला, CRPF के 4 जवान शहीद, दो की हालत गंभीर

अयोध्या मामला: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की नई बेंच करेगी केस की सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget