एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के ठिकानों पर छापेमारी

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के आवास और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. उनके करीब 10 ठिकानों पर ईडी ने रेड की है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी यानी एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना गठबंधन को एक बड़ा झटका लगा है. आज शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के आवास और लगभग 9 अन्य के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विधायक प्रताप सरनाईक के यहां छापेमारी को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक शिवसेना विधायक के करीब 10 ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत महाराष्ट्र में ठाणे और मुंबई में 58 साल के प्रताप सरनाईक से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. सूत्रों का कहना है कि ‘टॉप्स ग्रुप’ (सुरक्षा मुहैया कराने वाली कंपनी) के प्रमोटर और उससे संबंधित लोगों सहित राजनेताओं के यहां छापेमारी की जा रही है.

वित्तीय अनियमितता का आरोप

वहीं प्रताप सरनाईक के घर के साथ ही उनके बेटों के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की है. उन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है, जिसके कारण ईडी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. बता दें कि सरनाईक महाराष्ट्र विधानसभा में ओवला-माजीवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

कौन है प्रताप सरनाईक?

बता दें कि प्रताप सरनाईक शिवसेना के विधायक हैं. यह उनका तीसरा टर्म है. साथ ही वह शिवसेना के प्रवक्ता भी हैं. वहीं प्रताप सरनाईक बीजेपी पर काफी आक्रामक रहते हैं और बीजेपी पर निशाना साधने से चूकते नहीं है. प्रताप सरनाईक कलर्स टीवी चैनल के सीरियल बिगबॉस में कुमार शानू के बेटे जान शानू के मराठी के खिलाफ बोलने का मुद्दा भी उठा चुके हैं.

वहीं सरनाईक पिछले कुछ हफ्तों में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी के आलोचक रहे हैं. उन्होंने रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, जब अभिनेत्री ने मुंबई को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बताया था.

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहती है. शिवसेना कई बार केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है. इस बार भी शिवसेना बीजेपी पर इसे बदले की भावना के तहत किया गया प्रयास करार दे सकती है.

यह भी पढ़ें: शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक का कंगना रनौत पर विवादित बयान, बोले- कुत्ते की पूंछ टेढ़ी की टेढ़ी का अर्थ स्पष्ट हो गया झंडा पवित्र करने के BJP नेता की टिप्पणी पर भड़की शिवसेना, खुद को बताया 'ऑरिजनल'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget