एक्सप्लोरर

ED Raids: आदित्य ठाकरे और संजय राउत के करीबियों पर ईडी की छापेमारी, 10 जगहों पर चल रही रेड

ED Raids in Maharashtra: महाराष्ट्र की सियासत में ईडी की हालिया कार्रवाई से बवाल मचने का अंदेशा जताया जा रहा है. ईडी ने बुधवार (21 जून) को आदित्य ठाकरे और संजय राउत के करीबियों पर छापेमारी की है.

ED Raids: महाराष्ट्र की सियासत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नाम से ही हड़कंप मच जाता है. बीते कुछ सालों में एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के कई नेताओं पर ईडी का शिकंजा लगातार कसा है. इस बीच ईडी ने बुधवार (21 जून) को एक बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि मुंबई में कई ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है. ये छापेमारी उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण के अलावा संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के यहां होने की जानकारी सामने आई है.

हालांकि, ED की ओर से अभी नामों की पुष्टि नहीं की गई है. कोविड के दौरान लाईफलाईन कंपनी के अन्तर्गत कथित घोटाले के संदर्भ में ED ने मामला दर्ज किया था. आदित्य और राउत के 10 ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है. मुंबई, पुणे सहित कई शहरों में रेड जारी है.

किस घोटाले के हैं आरोप?
कोरोना काल के दौरान मुंबई में कई कोविड सेंटर बनाए गए थे. ऐसा ही एक कोविड सेंटर मुंबई के दहिसर में स्थापित किया गया था. आरोप है कि संजय राउत के बेहद करीबी बिजनेसमैन सुजीत पाटकर ने ये कोविड सेंटर बनाया था. इसके लिए सुजीत पाटकर ने रातोंरात एक कंपनी बनाई. जिसे नाम लाइफ़लाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विस नाम दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, ये कोविड सेंटर 242 ऑक्सीजन बेड वाला था. वहीं, 120 और रेगुलर बेड दहिसर सेंटर में थे. सुजीत पाटकर को इसका कॉन्ट्रैक्ट मिला था. इसे चलाने के लिए जून 2020 में डॉक्टर से करार किया गया और बीएमसी ने कॉन्ट्रैक्ट दे दिया. बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को उनके घर पर छापे के दौरान एक कागज मिला था.

इसी के आधार पर एक आरोप ये है कि अनुबंध प्राप्त करने और अपनी कंपनी के खाते में 32 करोड़ रुपये प्राप्त करने के लगभग एक साल बाद कोविड क्षेत्र के अस्पतालों के प्रबंधन के लिए बीएमसी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किया गया. 

ये भी पढ़ें:

Delhi Ordinance: 'केंद्र का एक्सपेरिमेंट है दिल्ली अध्यादेश', केजरीवाल बोले- वो दिन दूर नहीं, जब गवर्नरों के सहारे पीएम...

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget