एक्सप्लोरर

Bengal SSC Scam: डायमंड सिटी में अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी की फिर छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

Arpita Mukherjee News: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले की आरोपी अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी स्थित घर पर ईडी ने छापा मारा है. जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Bengal Teachers Recruitment Scam: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की आरोपी अर्पिता मुखर्जी के घर पर एक बार फिर ईडी ने छापा मारा है. इस बार कोलकाता के डायमंड सिटी स्थित उनके आवास पर छापा मारा गया है. इसी के साथ जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और अर्पिता मुखर्जी के ड्राइवर प्रणब भट्टाचार्य से पूछताछ की है. अर्पिता मुखर्जी ईडी की हिरासत में हैं. जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर रही है. बंगाल के बर्खास्त कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी भी मामले में आरोपी हैं और वह भी ईडी की हिरासत में पूछताछ का सामना कर रहे हैं. 

इससे पहले ईडी अर्पिता मुखर्जी के कम से कम तीन बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, जिनमें जांच एजेंसी को कम से कम दो करोड़ रुपये मिले हैं. एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुखर्जी की कई “फर्जी कंपनियों” के बैंक खाते भी ईडी की जांच के दायरे में हैं. अधिकारी ने बताया, “मुखर्जी के तीन बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इन खातों में कुल करीब दो करोड़ रुपये मिले हैं. हमें संदेह है कि इन खातों का इस्तेमाल कई लेन-देन करने के लिए किया गया था और आगे की जांच की जा रही है.”

यह भी पढ़ें- NSA Ajit Doval Remark: 'चंद लोग भारत का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं', देश में हुई हिंसक घटनाओं पर बोले NSA अजीत डोभाल

ईडी के अधिकारी यह भी कहा

अधिकारी ने खातों से प्राप्त रकम की जानकारी न देते हुए कहा कि “फर्जी कंपनियों” के बैंक खातों को फ्रीज करने का फैसला करना अभी बाकी है. उन्होंने बताया, “हमने संबंधित अधिकारियों से इन बैंक खातों का ब्योरा मांगा है. खातों की जांच करने के बाद हम आगे की कार्रवाई के बारे में कोई भी फैसला करेंगे.” ईडी ने बताया कि मुखर्जी से यह जानने के लिए पूछताछ जारी रहेगी कि क्या उनके पास और बैंक खाते हैं. सूत्रों के अनुसार, चटर्जी के बैंक खातों की भी जांच की जा रही है. सूत्रों ने ये भी बताया कि मुखर्जी और चटर्जी दोनों से सुबह से पूछताछ चल रही है. पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट से ईडी ने भारी मात्रा में आभूषण और विदेशी मुद्रा के अलावा 50 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे. दोनों तीन अगस्त तक केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे का महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमला- 'मराठियों का किया अपमान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget