एक्सप्लोरर

बिहार के सीनियर IAS अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ED ने की रेड, जानें क्या है मामला

ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ईडी ने बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर छापेमारी की.

ED Raid In Bihar: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार (16 जुलाई, 2024) को बड़ी कार्रवाई की. केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिहार कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर छापेमारी की. ईडी ने ये रेड दिल्ली, पुणे और बिहार सहित कई जगहों पर की है.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुलाब यादव के झंझारपुर स्थित गंगापुर आवास, पटना और पुणे स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. सुबह जैसे ही ईडी की टीम पहुंची, सुरक्षा बलों ने पूर्व विधायक के घर तक पहुंचने वाले रास्ते को बंद कर दिया, जिसे बाद में खोल दिया गया.

ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (Prevention of Money Laundering Act-PMLA) के तहत की है. यह छापेमारी 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और गुलाब यादव के अलावा कुछ अन्य के खिलाफ भी की गई है. 

क्या मामला है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गुलाब यादव (Gulab Yadav) और संजीव हंस (Sanjeev Hans) के खिलाफ ईडी ने रेड भ्रष्टाचार के मामले में की है. गुलाब यादव संजीव हंस के काफी करीबी दोस्त माने जाते हैं. 

गुलाब यादव कौन हैं?
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव गुलाब यादव ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) के टिकट पर लड़ा था. गुलाब यादव साल 2015 से 2020 तक झंझारपुर से विधायक रहे हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे और वर्तमान में बिहार सरकार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा को चुनाव में हराया था.

गुलाब यादव ने साल 2019 में विधायक रहते हुए आरजेडी के टिकट पर भी लोकसभा का चुनाव लड़ा था. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- ED Raid: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली समेत इन राज्यों में मारा छापा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget