एक्सप्लोरर

मनी लांड्रिग केस: लालू की बेटी मीसा और दामाद के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, फोन भी जब्त

नई दिल्ली: आरजेडी प्रमुख लालू यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश के ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी कर रही है.  शैल कंपनियों के जरिए काले धन को सफेद करने के मामले में ये छापेमारी ईडी दिल्ली के बिजवासन, सैनिक फार्म और घिटौरनी में कर रही है. मीसा और शैलेश पर फर्जी कंपनियों के जरिए मिले पैसे से प्रॉपर्टी खरीद ने का आरोप है. छापेमारी के दौरान ईडी ने मीसा और शैलेश के फोन भी जब्त कर लिए हैं. ईडी एक अधिकारी ने बताया कि दो और परिसर एजेंसी के जांच के दायरे में हैं और इनकी तलाशी बाद में ली जा सकती है.

 

छापेमारी पर लालू का बयान- मेरे मंत्री बनने से पहले हुई डील CBI की छापेमारी पर लालू ने कहा, 'बीजेपी के डराने से मैं डरने वाला नहीं हूं, बीजेपी मुझे जेल भेजना चाहती है. मैंने कुछ गलत नहीं किया, नियम के तहत होटल का आवंटन हुआ.' साथ ही लालू ने ये भी कहा है कि नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे.

सीबीआई के छापों से भड़के लालू यादव ये भी कहा, 'रेल मंत्री के तौर पर होटल के बदले ज़मीन लेने का आरोप मेरे खिलाफ बीजेपी की साजिश है. 2003 में NDA के राज में ही होटल लीज़ पर देने का फैसला हो गया था.'

नीतीश कुमार खामोश

CBI के केस के बाद लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की कुर्सी खतरे में है. नीतीश पर तेजस्वी को हटाने के लिए दवाब है लेकिन फिलहाल नीतीश खामोश हैं. वहीं लालू का कहना है कि तेजस्वी उस वक्त नाबालिग थे.

RJD के राष्ट्रीय ने कहा- ये अमित शाह की रेड है 

लालू की पार्टी आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'ये CBI की नहीं पीएम मोदी और अमित शाह की रेड है. बीजेपी हताशा में सीबीआई और ईडी को हथियार बना कर हमारी आवाज दबाना चाहती हैं, लेकिन हम उखड़ने नहीं बीजेपी को उखाड़ने वाले हैं.' वहीं आरजेडी के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने लालू परिवार के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को बीजेपी की गहरी साजिश बताते हुए कहा, 'बीजेपी 27 अगस्त को होने वाले आरजेडी की महारैली से घबरा गई है.'

लालू के बेटी दामाद पर ये हैं आरोप

मनी लांड्रिग एक्ट के तहत ईडी ये छापेमारी कर रहा है. मीसा और शैलेश की कंपनी मिशेल पर आरोप हैं कि इसी कंपनी में चार शैल कंपनियों के जरिए पैसा आया था और इसी पैसे से दिल्ली में फार्म हाऊस खरीदा गया था. ईडी इस मामले में शैल कंपनी के मालिक जैन बंधुओं और शैलेश के सीए राजेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुका है. सूत्रों के मुताबिक अब तक पूछताछ के दौरान पता चला है कि शैल कंपनियो में बैठे इन लोगों ने इस शेयर को ट्रासंफर करने के लिए बाकायदा अपनी फीस वसूल की थी.

आयकर की पूछताछ में जवाब नहीं दे पाए शैलेश-मीसा!

सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने अपनी पूछताछ के दौरान शैलेश और मीसा से पैसे की जानकारी मांगी थी लेकिन दोनों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था.  दोनों को साल 2008 से 2016 तक करोडों रुपये आने का पता चला. ईडी ने मिशेल कंपनी को पैसा देने वाली फर्जी कंपनियों के मालिक वीके जैन और एसके जैन को गिरफ्तार किया था. इसी के आधार पर सीए राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी.

सूत्रों का कहना है कि मीसा और शैलेश पर आयकर विभाग और ईडी का शिकंजा कसने के बाद सीबीआई भी इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सकती है. इस मामले की जांच की आंच भी लालू यादव तक पहुंच सकती है. आयकर विभाग को शक है कि मीसा और शैलेस के पास बेनामी संपत्तियां हैं. इस मामले में पिछले महीने आयकर विभाग मीसा भारती से पूछताछ कर चुका है.

कल लालू के 12 ठिकानों पर CBI ने की थी छापेमारी

कल लालू प्रसाद यादव के पटना और दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी लालू यादव के दिल्ली, पटना, रांची, भुनेश्वर, गुरुग्राम और पुरी के ठिकानों पर की गई है. लालू यादव पर साल 2006 में केंद्रीय रेल मंत्री रहते हुए होटल आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगा है.

इस मामले में सीबीआई ने लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके अलावा लालू के सहयोगी प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता, विजय कोचर, विनय कोचर, पटना में सुजाता होटल्स के दोनों डॉयरेक्टर, डिलाईट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (लारा प्रोजेक्टस) और आईआरसीटीसी के पूर्व एमडी सहित कई लोगों के ऊपर सीबीआई ने पांच जुलाई को एफआईआर दर्ज की है.

यह भी पढ़ें-

लालू पर CBI छापों से बिहार की राजनीति में उथल-पुथल, नीतीश-कांग्रेस खामोश

सीबीआई छापों के बाद बोले लालू- सारे आरोप गलत, बीजेपी को खटमल की तरह उखाड़ फेकेंगे

CBI ने दर्ज की लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर FIR, जानिए घोटाले की पूरी कहानी

लालू के घर छापा और संकट में नीतीश सरकार!

लालू की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश पर कसा जांच एजेंसियों ने शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget