एक्सप्लोरर

ED Raid in Rajasthan: राजस्थान में ED की रेड, IAS अधिकारी के ठिकानों समेत 25 लोकेशन पर छापेमारी, जल जीवन मिशन केस में हो रही कार्रवाई

ED Raids in Rajasthan Today: प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ईडी लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में राजस्थान में छापेमारी की जा रही है.

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में 25 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया है कि राजस्थान में हो रही ये छापेमारी एक आईएएस अधिकारी के ठिकानों समेत कुल मिलाकर 25 लोकेशन पर चल रही है. ईडी की ये कार्रवाई जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हो रही है. राजस्थान में पिछले कुछ हफ्तों में कई जगहों पर छापेमारी की गई है. राजधानी जयपुर से लेकर कई प्रमुख शहरों में ईडी की कार्रवाई हुई है. 
 
दरअसल, राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरी (एसीबी) की तरफ से पदमचंद जैन सहित निजी ठेकेदारों और अन्य के खिलाफ अवैध सुरक्षा हासिल करने, टेंडर हासिल करने, बिलों को मंजूरी देने और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े अनियमितताओं को छिपाने के लिए अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई. इन सभी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों को रिश्वत दी. इसके बाद जल जीवन मिशन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जांच की शुरुआत की. 

बीजेपी ने लगाया 20 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप

वहीं, बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने जून में आरोप लगाया था कि राजस्थान में जल जीवन मिशन को लागू करने के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि मिशन के 48 प्रोजेक्ट्स में फर्जी एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट्स के आधार पर दो कंपनियों को 900 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए. 

किरोणी लाल मीणा ने कहा था, 'केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत 2000 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है. ये सब पीएचईडी मंत्री और विभाग के सचिव के जरिए मिलकर किया गया है.' बता दें कि केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन का मकसद घरेलू नल कनेक्शन के जरिए सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है. इसे राजस्थान में लागू करने का जिम्मा पीएचईडी के पास है. 

पिछली छापेमारी में मिला सोना-चांदी

इससे पहले, सितंबर के महीने में ईडी ने जयपुर में जल जीवन मिशन से जुड़े संदिग्धों के कई बैंक लॉकरों की तलाशी ली. इस दौरान 5.86 करोड़ रुपये का सोना और चांदी जब्त किया गया. ईडी को कुल मिलाकर 9.6 किलो सोना और 6.3 किलो चांदी बरामद हुआ था. 

यह भी पढ़ें: ईडी की रेड में जो कुछ भी मिलता है, उसका बाद में क्या होता है?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
‘जब ये बिहार-बंगाल में चुनाव हारते हैं तब...’, नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget