एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन गहलोत के घर, दुकान पर ईडी का छापा, पहली बार गहलोत परिवार पर कसा शिकंजा

अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर ईडी की छापेमारी चल रही है. साल 2017 में उन पर कथित फर्टिलाइजर घोटाले का आरोप लगा था.

जोधपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के घर और दुकान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि कथित उवर्रक घोटाले में ईडी ने अशोक गहलोत के फार्म हाउस पर छापेमारी की है. अग्रसेन गहलोत खाद और बीज का कारोबार करते हैं और उनपर इसी मामले में घोटाले का आरोप है.

अग्रसेन गहलोत अनुपम कृषि कंपनी के मालिक हैं और कस्टम विभाग ने इस पर मुकदमा चलाया था. इसके अलावा उनकी कंपनी पर 7 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी.

इसके अलावा ईडी ने इसी उर्वरक घोटाले के सिलसिले में राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गुजरात और दिल्ली में तलाशी अभियान चलाया है. अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और इसके अलावा पूर्व सांसद बद्री राम जाखड़ के घर पर भी ईडी ने छापा मारा है.

क्या है मामला दरअसल साल 2017 में अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत का नाम फर्टिलाइजर यानी उवर्रक घोटाले में सामने आया था. उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने साल 2007 से 2009 के बीच किसानों के हक को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया. अशोक गहलोत राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे. अग्रसेन गहलोत पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल कर किसानों को मुहैया कराए जाने वाले फर्टिलाइजर की आपूर्ति में घोटाला किया था. साल 2017 में बीजेपी ने इस मामले को लेकर अशोक गहलोत पर जोरदार हमला भी बोला था.

अशोक गहलोत के करीबियों पर जांच एजेंसियों की टेढ़ी नजर राजस्थान में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी जंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ ईडी, सीबीआई जैसी जांच एजेंसिया राजस्थान के सीएम गहलोत के करीबियों पर शिकंजा कस रही हैं. इसी कड़ी में राजस्थान पुलिस के एसएचओ की आत्महत्या के मामले में जांच सीएम हाउस तक पहुंच गई है. सीबीआई ने एसएचओ विष्णु दत्त विश्नोई की आत्महत्या के मामले में कल अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी को पूछताछ के लिए सीबीआई जयपुर कार्यालय में तलब किया था.

ये भी पढ़ें

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे राजस्थान के स्पीकर, कहा- विधायकों को अयोग्य ठहराने का अधिकार है

देश में अप्रैल 2023 तक शुरू हो सकता है प्राइवेट ट्रेनों का संचालन, नए साल से पहले साइन हो जाएंगे कांट्रैक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget