एक्सप्लोरर

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की बड़ी कार्रवाई, 40 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि कंपनी के जनरल मैनेजर बीके नागराजप्पा और मैनेजिंग डायरेक्टर आर लीलावती के कुछ बिचौलियों और जानकारों के साथ मिलकर फर्जी लाभार्थियों के नाम पर लोन और सब्सिडी ली थी.

ED action on Karnataka Money Laundering Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक में मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने कर्नाटक भोवी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाले में 40 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है. इस घोटाले के तहत 750 से ज्यादा फर्जी लाभार्थियों के नाम पर लोन और सब्सिडी ली गई थी.

ईडी बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने के इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. इस मामले में स्थायी रूप से अटैच की गई संपत्तियों की कीमत करीब 26.27 करोड़ रुपये है, जिनकी मौजूदा मार्केट वैल्यू लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये प्रॉपर्टी बीके नागराजप्पा, आर लीलावती और अन्य आरोपियों के नाम पर है. प्रवर्तन निदेशालय ने ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की है.

फर्जी लाभार्थियों के नामों पर बैंक अकाउंट खोलकर किए गए थे फंड ट्रांसफर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि कर्नाटक भोवी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के जनरल मैनेजर बीके नागराजप्पा और मैनेजिंग डायरेक्टर आर लीलावती ने कुछ बिचौलियों और अपने जानकारों के साथ मिलकर फर्जी लाभार्थियों के नाम पर लोन, सब्सिडी और फाइनेंशियल असिस्टेंस पास करवाई थी. इसके अलावा 750 से ज्यादा फर्जी लाभार्थियों के नामों पर बैंक अकाउंट खोले गए और उन्हीं में पैसे ट्रांसफर किए गए.

कॉर्पोरेशन से पैसे निकालकर कई कंपनियों में किया गया ट्रांसफर

ईडी के अधिकारियों ने कहा कि जो पैसा कर्नाटक भोवी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से निकाला गया, उसे अलग-अलग कंपनियों जैसे आदित्य एंटरप्राइजेज, सोमनाथेश्वरा एंटरप्राइजेज, न्यू ड्रीम्स एंटरप्राइजेज, हर्न्तिहा क्रिएशंस और अन्निका एंटरप्राइजेज में ट्रांसफर किया गया.

ये कंपनियां बीके नागराजप्पा और उनके जानकारों के कंट्रोल में थी. इसके बाद इस पैसे से प्रॉपर्टी खरीदी गई. बिचौलियों को पेमेंट किया गया और बाकी पैसा अन्य लोगों और कंपनियों के खातों में डाइवर्ट कर दिया गया.

मामले में दो मुख्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

ईडी ने पहले ही इस केस में बीके नागराजप्पा को 5 अप्रैल, 2025 और आर लीलावती को 12 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया था. दोनों फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. इस मामले में फिलहाल ईडी की जांच जारी है. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ्तारी हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget