एक्सप्लोरर

पारले कंपनी कर सकती है 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी, बिस्किट की मांग घटना है वजह

आर्थिक मंदी की आहटों के बीच पारले बिस्किट की मांग घट गई है. कंपनी ने इस वजह से अपने करीब 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है.

नई दिल्ली: क्या देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है? यह सवाल पिछले कुछ दिनों में जोर-शोर से पूछा जा रहा है. मारुति सुजुकी ने हाल ही में करीब 3000 अस्थाई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है और अब इसी तरह की खबर पारले से भी आ रही है. पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. इसकी मुख्य वजह ग्रामीण इलाकों में बिस्किट की मांग में लगातार गिरावट होना है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत करते हुए पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगरी हेड मयंक शाह ने कहा कि पारले के बिस्किट की बिक्री में भारी गिरावट का मतलब है कि कंपनी को उत्पादन में कमी करनी पड़ सकती है, जिसके परिणामस्वरूप 8,000-10,000 लोगों की छंटनी हो सकती है. उन्होंने कहा, "स्थिति बेहद खराब है, इतनी कि अगर सरकार तुरंत हस्तक्षेप नहीं करती है तो हम इन पदों को खत्म करने के लिए मजबूर हो सकते हैं.'' मयंक शाह ने कहा कि 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से पारले बिस्कुट के पारले-जी जैसे लोकप्रिय प्रोडक्ट की मांग गिर गई है.

उन्होंने कहा कि ज्यादा टैक्स ने पारले को प्रत्येक पैक में बिस्किट की मात्रा कम करने के लिए लिए मजबूर किया है, जिससे ग्रामीण भारत में कम आय वाले उपभोक्ताओं की पारले के बिस्कुट के लिए मांग घटी है. ग्रामीण भारत पारले के राजस्व में आधे से अधिक योगदान देता है.

मारुति सुजुकी में 3,000 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी गई, कंपनी ने GST में छूट की मांग की

मयंक शाह ने कहा, ''यहां के उपभोक्ता बेहद संवेदनशील हैं. उन्हें किसी विशेष मूल्य पर कितने बिस्कुट मिल रहे हैं, वह देखते हैं.'' शाह ने कहा कि भारत में आर्थिक मंदी है, जिसके कारण मोटर वाहन उद्योग में हजारों लोगों की नौकरी चली गई है, मांग में गिरावट देखी जा रही है.''

आपको बता दें कि पारले ही नहीं अन्य कंपनियों के उत्पादन में भी गिरावट देखी गई है. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी ने पिछले दिनों कहा था कि उपभोक्ता 5 रुपये का प्रोड्क्ट्स भी खरीदने के बारे में "दो बार सोच" रहे हैं. उन्होंने कहा, ''जाहिर है, अर्थव्यवस्था में कुछ गंभीर है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget