एक्सप्लोरर

जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां तेज, BJP-कांग्रेस-BRS में जमकर होगी टक्कर

तेलंगाना के CEO सी. सुदर्शन रेड्डी ने भारतीय चुनाव आयोग को सूचित कर दिया गया है और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. CEO ने चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए कई सुधारों की भी घोषणा की है. 

By-Elections on Jubilee Hills Assembly Seat: तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के बाद राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. दिसंबर तक होने वाले इस उपचुनाव में कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (BRS), भाजपा और संभवतः एमआईएम के बीच जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है. जिसका सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है.

तेलंगाना के CEO ने आयोग की तैयारियां शुरू होने की पुष्टि की

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) सी. सुदर्शन रेड्डी ने इस बात की पुष्टि की है कि विधानसभा सचिव ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर सीट रिक्त होने की औपचारिक सूचना दे दी है. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को सूचित कर दिया गया है और तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सीईओ ने चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी व सुगम बनाने के लिए कई सुधारों की भी घोषणा की है. 

आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई पहलें शुरू की

इनमें हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या को 1,500 से घटाकर 1,200 करना, मतदान केंद्र को मतदाताओं के घर से 2 किलोमीटर के दायरे में स्थापित करना और पोलिंग स्टेशनों के बाहर मोबाइल जमा काउंटर बनाना शामिल है. इसके अलावा, जिला प्रशासन की ओर से कुल 21 नई पहलें शुरू की गई हैं. इन पहलों में तकनीकी उन्नयन, मतदाता सूची की सफाई, बीएलओ प्रशिक्षण और कम प्रतिनिधित्व वाले मतदाता समूहों तक बेहतर पहुंच शामिल हैं.

राजनीतिक दलों की तैयारियां

हालांकि, अभी तक जुबिली हिल्स विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी प्रमुख दल अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस इस सीट को साल 2023 के विधानसभा चुनावों में छावनी उपचुनाव को छोड़कर ग्रेटर हैदराबाद की किसी सीट पर जीत न मिलने के बाद हैदराबाद में इसे अपनी साख का परीक्षण मान रही है.

सीएम ने मंत्रियों को चुनाव की रणनीति बनाने का सौंपा जिम्मा

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंत्रियों पोन्नम प्रभाकर, थुम्मला नागेश्वर राव और बी. विवेक को जमीनी हकीकत जांचने और जीत की रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा है. इस बीच, कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सार्वजनिक रूप से उपचुनाव लड़ने की इच्छा जताई है.

उन्होंने कहा कि 2023 के चुनावों में देरी से टिकट मिलने के बावजूद उन्होंने मजबूत मुकाबला किया था और कम अंतर से हार गए थे. अजहर ने कहा, "इस बार मैं जीत कर राहुल गांधी को समर्पित करना चाहता हूं."

वहीं, भाजपा और बीआरएस भी इस सीट पर अपनी-अपनी जोर आजमाइश करने को तैयार हैं, जिससे यह चुनाव और भी रोमांचक होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget