एक्सप्लोरर

दिल्ली बनी गैस चैंबर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले- गाजर खाने से मिलेगी प्रदूषण से राहत

दिल्ली में भयंकर प्रदूषण है. दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर तीन साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली में शाम सात बजे एक्यूआई 490 था जो गंभीर श्रेणी में आता है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना दुश्वार हो चुका है. आम लोग जहरीली हवा के सामने बेबस नजर आ रहे हैं. इस बीत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने जनता को प्रदूषण से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं. डॉ हर्षवर्धन ने लोगों को गाजर खाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि गाजर खाने से प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है.

डॉ हर्षवर्धन ने क्या कहा है?

डॉ हर्षवर्धन ने एक ग्राफिक्स ट्वीट किया है और कहा है, ‘’गाजर खाने से शरीर को विटामिन ए, पौटेशियम और एंटी ऑक्सिडेंट मिलता है, जिससे कि रतौंधी से लड़ने में मदद मिलती है. भारत में ये बीमारी आम तौर बड़ी संख्या में देखने को मिलती है. गाजर प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से भी लड़ने में मदद करता है.’’

गाजर खाने के क्या फायदे हैं?
  • गाजर में कैरीटोनॉइड, पोटैशियम, विटामिन A और विटामिन E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. गाजर खाने से कैरीटोनॉइड शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है.
  • बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन और लुटेइन जैसे एंटीऑक्सीडेंट की वजह से कॉलेस्ट्रोल लेवल काबू में रहता है.
  • पोटेशियम ब्लड प्रेशर को घटने या बढ़ने नहीं देता.
  • आयरन और विटाइमिन E नया खून बनाने में मददगार.
  • विटामिन A आंखों की अच्छी सेहत मेंम मददगार.

बाहर जाने से बचें- टेरी

वहीं, 'द एनर्जी एंड र्सिोसेज इंस्टीट्यूट (टेरी)' ने प्रदूषण के संपर्क में कम से कम आने के लिए गैर जरूरी यात्राओं से बचने और संगठनों को अपने कर्मचारियों को रिमोट मॉडल ऑफ वर्किं ग से काम करने का अनुमति देने की अपील की है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण अस्थमा जैसे लक्षणों की शिकायत करने वाले मरीजों की संख्या में अस्पतालों में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

दिल्ली में भयंकर प्रदूषण

बता दें कि दिल्ली में भयंकर प्रदूषण है. दिल्ली में रविवार को प्रदूषण का स्तर तीन साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. दिल्ली में शाम सात बजे एक्यूआई 490 था जो गंभीर श्रेणी में आता है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था के मुताबिक, दिल्ली के प्रदूषण में शुक्रवार को पराली जलाने से होने वाले धुएं की हिस्सेदारी 46 फीसदी थी. शनिवार को यह घटकर 17 फीसदी हो गई और रविवार को 12 फीसदी रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में आज से ऑड-ईवन: महिलाओं को मिलेगी छूट, नियम तोड़ने पर लगेगा ₹4000 का जुर्माना

दिल्ली-NCR में आज भी जहरीली है हवा, प्रदूषण का स्तर 700 के पार, अभी नहीं मिलेगी राहत.

महाराष्ट्र में जारी सियासी ड्रामे के बीच अमित शाह के मिलेंगे फडणवीस, शिवसेना राज्यपाल से करेगी मुलाकात INDvBAN: T-20 में पहली बार बांग्लादेश ने दी भारत को मात, मेहमान टीम ने 7 विकेट से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
UGC NET 2026: इन तीन सब्जेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget