एक्सप्लोरर

भारत के इस राज्य में आया भूकंप, धरती के बाद कांपा समंदर, जानें कितनी रही तीव्रता

Earthquake Update: भारत में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake Update: भारत में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. हाल ही में जम्मू कश्मीर और इससे पहले उत्तर प्रदेश में भूकंप आया था. अब अंडमान सागर में भूकंप आया है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को सुबह करीब 10.09 बजे भूकंप का आया. यहां भूकंप की तीव्रता 4.7 तीव्रता मापी गई. अहम बात यह है कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक अंडमान सागर में सुबह 10.09 बजे 4.7 की तीव्रता का भूकंप आया. रिपोर्ट के अनुसार भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया. अंडमान सागर में पिछले हफ्ते भी भूकंप आया था. अहम बात यह रही कि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.

जम्मू-कश्मीर में भी आया था भूकंप

जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 3.6 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप जम्मू-कश्मीर में शाम 7:36 बजे नौ किलोमीटर की गहराई में आया था. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. बीते महीने उत्तर प्रदेश के एक जिले में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे.

बलूचिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम तीन लोग घायल हो गए. 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की खबर के अनुसार, देश के भूकंप निगरानी केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र मूसा खेल जिले के निकट 28 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

भूकंप में दो मकान नष्ट हो गए, जबकि तीन अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. बचाव कर्मियों के हवाले से खबर में कहा गया है कि मकान ढहने से तीन लोग घायल हुए हैं.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पीडीएमए की टीम नुकसान का आकलन कर रही हैं और भूकंप से विस्थापित हुए लोगों को टेंट वितरित कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget