एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार मामले में बेंजामिन नेतन्याहू को राहत मिलने के बाद आया ट्रंप का पहला रिएक्शन, क्यों बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे कि...

यरुशलम की जिला अदालत ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अगले दो हफ्ते तक गवाही देने से छूट दी है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ी राहत मिली है. भ्रष्टाचार के एक मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के बाद इजरायल की अदालत ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ सुनवाई को स्थगित कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की है.

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ ये मामला पिछले 4 साल से चल रहा है. नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में घूस, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगे हैं. फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस मामले को बंद करने की मांग के कुछ घंटों बाद अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया है.

यरुशलम की जिला अदालत ने अपनी एक टिप्पणी में कहा कि नेतन्याहू को अगले दो हफ्ते तक गवाही देने से छूट दी गई है, इसका कारण राजनयिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बताया गया है. ये आदेश उस निर्णय के दो दिन बाद आया है, जिसमें जज ने इजरायली प्रधानमंत्री की बार-बार की गई सुनवाई टालने की मांग को खारिज कर दिया था.

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले को राजनीतिक षड्यंत्र बताते हुए उसकी कड़ी आलोचना की. ट्रंप ने लिखा, 'इजरायल में नेतन्याहू के साथ जो किया जा रहा है, वो बेहद शर्मनाक है. वो एक युद्ध नायक हैं और उन्होंने ईरान के खतरनाक परमाणु खतरे को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर शानदार काम किया.'

डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी, 'संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल की रक्षा और उसके समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं ज्यादा हैं. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे.' ट्रंप ने ये भी दावा किया कि नेतन्याहू को इस मामले में व्यस्त रखने से गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के प्रयासों में बाधा उत्पन्न होगी, साथ ही ईरान के साथ नाजुक संघर्ष विराम में भी बाधा उत्पन्न होगी.

इस पर बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया. नेतन्याहू ने अपने जवाब में कहा, 'एक बार फिर धन्यवाद, डोनाल्ड ट्रंप. हम सब मिलकर मिडिल ईस्ट को फिर से महान बनाएंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget