एक्सप्लोरर

Earthquake in Katra: जम्मू कश्मीर के कटरा में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

जम्मू कश्मीर के कटरा में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. बता दें कि कटरा में हाल ही में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.

Earthquake in Katra: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कटरा (Katra) में आज फिर धरती कांपी. यहां सुबह करीब 7 बजकर 52 मिनट पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. वहीं अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए. इधर नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर  3.5 तीव्रता का भूकंप मापा गया है.  भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.  

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र कटरा से 62 किमी दूर था. बता दें कि पिछले कई दिनों में जम्मू-कश्मीर में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं. वहीं आज आए भूकंप की वजह से अभी तक कोई जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

26 अगस्त को भी कटरा में आया था भूकंप
 26 अगस्त को भी कटरा में रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप के झटके सुबह 03.28 बजे महसूस किए गए थे. इस दौरान भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी.इससे पहले 25 अगस्त को कटरा में रिक्टर पैमाने पर 3.2 और 4.1 तीव्रता के दो भूकंप एक घंटे के अंतराल में आए थे. रात 11:04 बजे झटके महसूस किए गए थे.  भूकंप 33.20 डिग्री उत्तर अक्षांश और 75.56 डिग्री पूर्व देशांतर 5 किमी की गहराई पर आया था.  भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी.वहीं  23 अगस्त को कटरा में छह घंटे से भी कम समय में चार भूकंप आए थे.

भूकंप क्यों आते हैं
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी हुई है. इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट. क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं. ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहा जाता है. ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर हिलती रहती हैं. जब ये प्लेट बहुत ज्यादा हिल जाती हैं, तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं. ये प्लेट क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं. इसके बाद वह स्थिर रहते हुए अपनी जगह तलाशती हैं इस दौरान एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे आ जाता है.भूकंप की तीव्रता का अंदाजा केंद्र (एपीसेंटर) से निकलने वाली ऊर्जा की तरंगों से लगाया जाता है. इन तरंगों से सैंकड़ो किलोमीटर तक कंपन होता है और धरती में दरारें तक पड़ जाती है. अगर भूकंप की गहराई उथली हो तो इससे बाहर निकलने वाली ऊर्जा सतह के काफी करीब होती है जिससे भयानक तबाही होती है. लेकिन जो भूकंप धरती की गहराई में आते हैं उनसे सतह पर ज्यादा नुकसान नहीं होता. समुद्र में भूकंप आने पर उंची और तेज लहरें उठती है जिसे सुनामी भी कहते हैं.

भूकंप की तीव्रता किस पैमाने पर मापी जाती है
भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है.

ये भी पढ़ें

Weather Update: बेंगलुरु से लेकर मुंबई तक भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी से नहीं मिलेगी आज भी राहत, जानिए- मौसम का हाल

Breaking News LIVE: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी ने शुरू की पदयात्रा, पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget