एक्सप्लोरर

Earthquake in Delhi: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में भूकंप, कुछ देर तक महसूस किए गए झटके, चीन के शिजियांग में था केंद्र

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार (22 जनवरी) रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे लोग दहशत में हैं. कई लोग रात के वक्त आए भूकंप के बाद सड़कों पर निकल आए.

Earthquake In Delhi-NCR: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में सोमवार (22 जनवरी) रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे लोग दहशत में आ गए. कई लोग रात के वक्त आए भूकंप के बाद सड़कों पर निकल आए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चीन के दक्षिणी शिंजियांग में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई. भूकंप रात 11.39 बजे आया था. भूकंप का केंद्र जमीन से 80 किलोमीटर गहराई में था.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इससे पहले रविवार (21 जनवरी) को तड़के 3:39 बजे दक्षिण पश्चिम भारतीय रिज पर 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया था. जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.

छह महीने में कई बार हिली दिल्ली-एनसीआर की धरती

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है. पिछले छह महीनों की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में 5 अगस्त, 3 अक्टूबर, 15 अक्टूबर, 3 नवंबर, 6 नवंबर और 11 नवंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 3 नवंबर को नेपाल में भूकंप आया था, जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए थे.

भूकंप के दौरान क्या करें और क्या न करें?

भूकंप के झटके महसूस होने पर अफरा-तफरी से बचें, शांत रहे. किसी टेबल के नीचे आ जाएं, एक हाथ से अपने सिर को कवर करें और दूसरे से टेबल को पकड़े रखें, जब तक कि झटके महसूस हो रहे हों.

जैसे ही झटके थमें, तुरंत बाहर निकलें. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. जब बाहर आ जाएं तो इमारतों, पेड़ों, दीवारों और खंभों से दूर रहें. भूकंप के वक्त अगर किसी वाहन में हैं तो उसे खुले स्थान पर खड़ा रखें और अंदर रहे. इस दौरान पुलों पर चलने को नजरअंदाज करें.

डैमेज हो चुकी इमारतों में प्रवेश करने से बचें. अगर मलबे में फंस जाएं तो माचिस न जलाएं, अपने मुंह को एक कपड़े से कवर करें, पाइप और दीवार पर थपथपाएं, हो सके तो सीटें बजाएं, मदद के लिए जोर चिल्लाएं.

यह भी पढ़ें- चार पूर्व CJI समेत 13 रिटायर्ड जज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल, फैसला सुनाने वाले कौन से जस्टिस का है नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget