एक्सप्लोरर

स्पेन में एस जयशंकर से पूछा गया भारत के किसानों पर सवाल, विदेश मंत्री ने दिया ये जवाब

EAM S Jaishankar on Farmer Protest: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि किसानों का मुद्दा कभी कभी राजनीति का शिकार हो जाता है.

EAM S Jaishankar on Farmer Protest: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि सरकार कैबिनेट और संसद में चर्चाओं के जरिए किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि सरकार की किसानों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह मुद्दा कभी-कभी राजनीति का शिकार हो जाता है. 

विदेश मंत्री का बयान ऐसे वक्त में आया है जब किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन को डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है. एस जयशंकर ने स्पेन में भारतीय प्रवासी के साथ बातचीत के दौरान ये बात कही है. उन्होंने कहा, "किसानों के मुद्दे के संबंध में यह एक जटिल विषय है. इसमें शामिल मुद्दे सरल नहीं हैं. सरकार की ओर से, मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम कैबिनेट और संसद में इन लोगों की मदद करने के तरीकों पर चर्चा करते हैं." 

हमने बढ़ाई MSP दरें: विदेश मंत्री एस जयशंकर

पिछले साल अक्टूबर में, केंद्रीय कैबिनेट ने 2025-26 विपणन सत्र के लिए प्रमुख रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी, जो अप्रैल से प्रभावी होगी, जिसमें वृद्धि 2.4 प्रतिशत से 7 प्रतिशत के बीच है. विदेश मंत्री ने कहा, "हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दर बढ़ा दी है और सरकार जाहिर तौर से प्रयास करती है. हालांकि, कभी-कभी यह मुद्दा राजनीतिक हो जाता है. लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि सरकार निश्चित रूप से इस मुद्दे को प्राथमिकता देगी."

क्या है किसानों की मांग?

किसान केंद्र सरकार से फसलों के लिए एमएसपी की मांग कर रहे हैं और इसकी कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं. किसानों का आंदोलन बीते 11 महीनों से खनौरी बॉर्डर पर जारी है. किसानों का कहना है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर फसलों की कीमत तय हो. इसके अलावा उनका कर्ज भी माफ हो. इसके अलावा किसानों ने मांग की है पिछले आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर केस दर्ज किए गए थे उन्हें वापस लिए जाएं. किसानों की कुछ और मांगे भी है जैसे हैं विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू हो, लखीमपुर खीरी के कांड के दोषियों को सजा मिले.

ये भी पढ़ें:

पोरबंदर में भारतीय नौसेना कर रही थी इजरायल के ड्रोन का टेस्ट, हुआ क्रैश; कीमत जान उड़ जाएंगे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget