एक्सप्लोरर

DY Chandrachud: सीजेआई चंद्रचूड़ के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, नेपाल पहुंचकर बना दिया ये खास इतिहास

CJI DY Chandrachud News: यह भारत के किसी भी मौजूदा मुख्य न्यायाधीश की पहली नेपाल यात्रा है. अपनी यात्रा के दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष से मिलेंगे और बाल अधिकार पर एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे.

CJI DY Chandrachud Nepal Visit: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी. वाई. चंद्रचूड़ एक बार फिर खबरों में हैं. उन्होंने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया है जो अब तक किसी भी सीजेआई ने नहीं किया है. हालांकि इस बार वजह उनकी ओर से सुनाया गया कोई फैसला नहीं, बल्कि उनकी एक यात्रा है. दरअसल, डी. वाई. चंद्रचूड़ शुक्रवार (3 मई 2024) को तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे.

यह भारत के किसी भी मौजूदा मुख्य न्यायाधीश की पहली नेपाल यात्रा है. अपनी यात्रा के दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे और बाल अधिकार पर एक सेमिनार को भी संबोधित करेंगे. नेपाल के प्रधान न्यायाधीश विश्वंभर प्रसाद श्रेष्ठ के निमंत्रण पर यहां आए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर नेपाल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश डॉ. आनंद मोहन भट्टाराई ने उनका स्वागत किया.

सीजेआई आज सेमिनार को करेंगे संबोधित

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के प्रवक्ता वेद प्रसाद उप्रेती के अनुसार, यह इतिहास में पहली बार है कि भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश ने नेपाल की आधिकारिक यात्रा की है. चंद्रचूड़ शनिवार (4 मई 2024) को काठमांडू में केंद्रीय बाल न्याय समिति की ओर से बाल अधिकारों पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य वक्ता होंगे. इस दौरान वह कई लोगों से भी मुलाकात करेंगे.

मैत्रीपूर्ण बैठक और रात्रिभोज का भी होगा आयोजन

उप्रेती के अनुसार, न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ उसी शाम नेपाल के प्रधान न्यायाधीश के साथ एक मैत्रीपूर्ण बैठक करेंगे. उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति श्रेष्ठ अपने भारतीय समकक्ष के सम्मान में रात्रिभोज का भी आयोजन करेंगे. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की यह आधिकारिक यात्रा रविवार को समाप्त होगी.

पिछले साल भारत आए थे नेपाल के दो न्यायाधीश 

बता दें कि नवंबर 2023 में नेपाल के दो न्यायाधीश सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अदालती कार्यवाही देखने भारत आए थे. इस दौरान चंद्रचूड़ ने कहा था कि मैं हमारी पीठ में दो बहुत प्रतिष्ठित न्यायाधीशों का स्वागत करता हूं. इसी दौरान सीजाआई ने यह भी घोषणा की थी कि वे जल्द ही भारत-नेपाल विनिमय कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें

इस देश में मछलियों पर कहर बनकर टूटी गर्मी, तापमान सुन रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget