एक्सप्लोरर

Budget 2020: ड्यूटी फ्री स्टोर से अब खरीद सकेंगे सिर्फ एक बोतल शराब

वाणिज्य मंत्रालय ने Budget 2020 के मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सुझाव दिया है कि शुल्क-मुक्त (ड्यूटी फ्री) स्टोर से एक कार्टन सिगरेट खरीदने की सुविधा को भी बंद किया जाए.

नई दिल्ली: हवाईअड्डों पर स्थित शुल्क-मुक्त (Duty Free) स्टोर से आने वाले दिनों में अधिकतम एक बोतल शराब ही खरीदी जा सकेगी. सरकार गैर-आवश्यक वस्तुओं के आयात को कम करने के लिये यह सीमा लगाने पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय ने एक फरवरी को पेश हो रहे आगामी आम बजट (Budget 2020) के मद्देनजर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह सुझाव दिया है. मंत्रालय ने शुल्क-मुक्त (ड्यूटी फ्री) स्टोर से एक कार्टन सिगरेट खरीदने की सुविधा को भी बंद करने का सुझाव दिया है.

अब तक जो व्यवस्था है उसके तहत विदेशों से आने वाले यात्री हवाईअड्डों पर स्थित इस तरह के शुल्क-मुक्त स्टोर से दो लीटर शराब और एक कार्टन सिगरेट खरीद सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि कई देश अभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अधिकतम एक लीटर शराब खरीदने की मंजूरी देते हैं और भारत भी इसे अपना सकता है.

यह सुझाव ऐसे में अहम हो जाता है कि सरकार देश में गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात को कम करने के विभिन्न उपायों पर गौर कर रही है. सरकार का मानना है कि इन गैर-जरूरी वस्तुओं के आयात से देश का व्यापार घाटा बढ़ता है. शुल्क मुक्त या ड्यूटी फ्री दुकान से देश में आने वाला विदेशी यात्री आमतौर पर करीब 50,000 रुपये का सामान खरीद सकता है और इस पर उसे आयात शुल्क नहीं देना होता है.

सूत्रों ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और विनिर्माण की वृद्धि को गति देने के लिये आगामी बजट में कागज, जूते-चप्पल, रबड़ के सामान और खिलौने आदि पर सीमा शुल्क बढ़ाने का भी सुझाव दिया है. मंत्रालय ने फर्निचर, रसायन, रबड़, कोटेड कागज और पेपर बोर्ड समेत विभिन्न क्षेत्रों के 300 से अधिक सामानों पर सीमा शुल्क/आयात शुल्क की दर को तार्किक बनाने का प्रस्ताव दिया है.

बजट 2020: इनकम टैक्स स्लैब में हो सकते हैं बड़े बदलाव, ये प्लान बना रही है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget