एक्सप्लोरर

कोलकाता: HC से ममता सरकार को फटकार, कहा- मुहर्रम के दिन भी होगा विसर्जन

कल कोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था, "आप दो समुदायों के बीच दरार पैदा क्यों कर रहे हैं. दुर्गा पूजन और मुहर्रम को लेकर राज्य में कभी ऐसे स्थिति नहीं बनी है, उन्हें साथ रहने दीजिए."

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विसर्जन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने मुहरर्म के दिन विसर्जन सरकार की तरफ से लगी रोक हटाते हुए कहा कि हर दिन रात 12 बजे तक विसर्जन किया जाएगा. मुहर्रम के दिन भी विसर्जन होगा. हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार पुलिस और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करे.

 हाईकोर्ट ने ममता सरकार से पूछा कि क्या सरकार कैलेंडर रोक सकती है, पाबंदी पहला नहीं आखिरी विकल्प है.

इससे पहले, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि शक्ति का मनमाना इस्तेमान करने की किसी को भी इजाजत नहीं है. बुधवार को भी हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी.

कोर्ट ने सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था, "आप दो समुदायों के बीच दरार पैदा क्यों कर रहे हैं. दुर्गा पूजन और मुहर्रम को लेकर राज्य में कभी ऐसे स्थिति नहीं बनी है, उन्हें साथ रहने दीजिए."

गौरतलब है कि इसके पहले हाईकोर्ट के दखल के बाद ममता बनर्जी सरकार को मूर्ति विजर्सन की तय समय सीमा के फैसले को बदलना पड़ा था.

राज्य सरकार ने विजयदशमी के दिन विसर्जन की समय सीमा जो पहले 6 बजे तक निर्धारित कर दी गयी थी, उसे बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया था. विसर्जन पर पाबंदी को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी के खिलाफ याचिका दायर की गई थी.

दरअसल, याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 23 अगस्त को किए गए ट्वीट को केंद्र में रखकर किया गया था. जिसमें दशमी के दिन 6 बजे तक ही विसर्जन की इजाजत दी गई थी, क्योंकि अगले दिन मुहर्रम है. लिहाज़ा, विसर्जन पर रोक लगा दी गई थी और विसर्जन 2 तारीख से किए जाने के आदेश दिए गए थे.

इसको लेकर यूथ बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने याचिका दायर की थी. जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट के लाखों फॉलोवर हैं और ये समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए बड़े समुदाय के धार्मिक रस्म रिवाज के साथ ठीक नहीं किया जा रहा है. इससे भावनाएं आहत होने के साथ सद्भाव बिगड़ने की भी आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget