एक्सप्लोरर

'ना बाबरनामा पढ़ाएंगे और ना मनुस्मृति', हिस्ट्री ऑनर्स के सिलेबस पर मचे बवाल पर डीयू की दो टूक

DU Controversy: DU के हिस्ट्रीऑनर्स पाठ्यक्रम में मनुस्मृति और बाबरनामा को जोड़ने का प्रस्ताव आते ही विवाद छिड़ गया. छात्रों और शिक्षकों के विरोध के बीच DU प्रशासन ने इसे लेकर अपनी सफाई पेश की.

DU History Honours Curriculum Change: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के हिस्ट्री ऑनर्स पाठ्यक्रम में मनुस्मृति और तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा) को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया था. ये बदलाव चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के सातवें सेमेस्टर के लिए किया गया था. जैसे ही ये प्रस्ताव सामने आया विश्वविद्यालय में इस पर विरोध शुरू हो गया. छात्रों और शिक्षकों के एक वर्ग ने इस बदलाव को आपत्तिजनक बताते हुए इसे हटाने की मांग की.

छात्रों और शिक्षकों का कहना था कि इन ग्रंथों को पाठ्यक्रम में शामिल करना इतिहास के नाम पर एक नया विवाद खड़ा करने जैसा है. कई शिक्षकों ने इसे पढ़ाई के मूल उद्देश्य से भटकाने वाला बताया और विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि वे इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करें. कुछ छात्रों ने इसे एकतरफा विचारधारा को बढ़ावा देने वाला बताया जबकि कुछ ने कहा कि इतिहास की समग्र समझ के लिए अलग-अलग ग्रंथों का अध्ययन जरूरी है.

DU प्रशासन ने क्या कहा?

छात्रों और शिक्षकों के विरोध के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रशासन ने इस मुद्दे पर अपना आधिकारिक बयान दिया. विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर विकास गुप्ता ने ABP न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, 'ना हम बाबरनामा पढ़ाएंगे और ना ही मनुस्मृति को पढ़ाएंगे. अभी हमारे पास ये प्रस्ताव नहीं आया है और इसे एकेडमिक काउंसिल (AC) और एक्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) में पास नहीं किया जाएगा.'

उन्होंने आगे कहा कि विश्वविद्यालय को इस तरह की विवादास्पद चीजों में नहीं पड़ना चाहिए और किसी भी शिक्षक की ओर से पाठ्यक्रम में इस तरह के बदलाव को जबरदस्ती लागू करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छात्रों को व्यापक और संतुलित शिक्षा देना प्राथमिकता

DU प्रशासन ने ये भी स्पष्ट कर दिया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को एक व्यापक और संतुलित शिक्षा प्रदान करना है. इसलिए कोई भी नया विषय या बुक तभी जोड़ी जाएगी जब वह शिक्षण और अनुसंधान की दृष्टि से उपयोगी होगी. विश्वविद्यालय ने इस मुद्दे को खत्म करने की कोशिश करते हुए दोहराया कि वह किसी भी राजनीतिक या वैचारिक विवाद में नहीं फंसना चाहता.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget