एक्सप्लोरर

Drugs Seized At Attari: अटारी बॉर्डर पर करीब 700 करोड़ रुपये की 102 किलो हेरोइन जब्त, 'मुलेठी' की खेप से बरामद

पंजाब की अटारी सीमा पर सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को 'मुलेठी' की खेप में छिपाकर रखी गई 100 किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

पंजाब की अटारी सीमा पर सीमा शुल्क विभाग ने रविवार को 'मुलेठी' की खेप में छिपाकर रखी गई 100 किलोग्राम (102 kg) से ज्यादा हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 700 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मुलेठी की यह खेप अफगानिस्तान से आई थी. सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, अमृतसर सीमा शुल्क (पी) आयुक्तालय के तहत एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी द्वारा कुल 102 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई. 

दिल्ली के व्यक्ति ने मंगाई थी मुलेठी की खेप
आधिकारिक बयान के मुताबिक, हेरोइन को दिल्ली के एक व्यक्ति द्वारा अफगानिस्तान से आयात की गई मुलेठी की खेप में छिपाकर रखा गया था. बयान में कहा गया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. अमृतसर के कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने कहा, "अफगानिस्तान से एक खेप आईसीपी अटारी आई थी, हमें कुछ असामान्य महसूस हुआ, जांच के दौरान यह हेरोइन पाई गई. कुल 102 किलो हेरोइन मिली. हम एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रहे हैं."

सभी आयात कार्गो की हो रही है कड़ी जांच
गौरतलब है कि अगस्त 2021 से अफगानिस्तान में बदली राजनीतिक स्थिति और व्यापार की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए सभी आयात कार्गो की कड़ी जांच की जा रही है. अफगानिस्तान से सूखे मेवे, ताजे फल और जड़ी-बूटियों का नियमित आयात इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी के माध्यम से होता है. 

सोना और ड्रग्स तस्करी के कई मामले दर्ज
अमृतसर कस्टम ने हवाई अड्डों के साथ-साथ भूमि सीमा शुल्क स्टेशन, आईसीपी अटारी पर सोना और ड्रग्स तस्करी के कई मामले दर्ज किए हैं. इस प्रक्रिया में जून 2019 में अटारी स्थित आईसीपी पर लगभग 532.630 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गईं थी. यह भी अफगानिस्तान से आई थी. ये भारत में ड्रग्स के सबसे बड़े मामलों में से एक था.

ये भी पढ़ें- 

Lata Deenanath Mangeshkar Award: 'इस बार राखी पर नहीं होंगी लता दीदी', पहला सम्मान मिलने के बाद बोले पीएम मोदी

Sri Lanka Economic Crisis: गंभीर संकट से जूझ रहे Sri Lanka ने लगाई मदद की गुहार, IMF ने दिया आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget