एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: ड्रग्स कंट्रोलर ने जगाई उम्मीद, नए साल में देश को मिलेगी कोरोना वैक्सीन की सौगात

देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. वहीं देश के लोगों का ये इंतजार अब खत्म हो सकता है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. वहीं देश के लोगों का ये इंतजार अब खत्म हो सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कोरोना वायरस (कोविड-19) वैक्सीन को सरकार की मंजूरी मिल सकती है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने इस बात की ओर इशारा किया है. माना जा रहा है कि नए साल में कोरोना वैक्सीन की सौगात देश को मिल सकती है.

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इशारा करते हुए कहा कि स्वदेशी कोविड वैक्सीन के लिए मंजूरी जल्द ही आ सकती है. एक वेबिनार में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल डॉ. वीजी सोमानी ने कहा, 'नया साल हमारे हाथ में कुछ लेकर आएगा.' ड्रग्स कंट्रोलर जनरल का आश्वासन ऐसा समय में आया है जब कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए कल विशेषज्ञ पैनल की एक महत्वपूर्ण बैठक होनी है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. लोगों को भारत में निर्मित वैक्सीन जल्दी मिल जाएगी.

भारत की तैयारियां जोरों पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राजकोट में एम्स का शिलान्यास करते हुए कहा, 'नया साल दस्तक दे रहा है. साल 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है. वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारी चल रही है. भारत में बनी वैक्सीन हर जरूरी वर्ग तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम दौर में हैं. दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए भारत की तैयारियां जोरों पर हैं. जिस तरह संक्रमण को रोकने के लिए प्रयास किए, इसी तरह टीकाकरण को लेकर भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा.'

दरअसल, कई देश कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे चुके हैं. अब भारत में भी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दिए जाने का इंतजार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही भारत में भी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने हाल ही में सरकार से ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन किया था. वहीं ब्रिटेन दुनिया का ऐसा पहला देश है, जहां ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है.

इन वैक्सीन का हो रहा निर्माण

देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की ओर से विकसित कोरोना वैक्सीन 'कोविशिल्ड' बना रहा है. वहीं भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ साझेदारी से 'कोवाक्सिन' का निर्माण किया है. दोनों फर्मों ने पैनल के समक्ष प्रेजेंटेशन दिया है. अब जैसे ही विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) की ओर से इन्हें हरी झंडी दी जाएगी, वैसे ही वैक्सीन को मंजूरी के लिए ड्रग कंट्रोलर के पास भेजा जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सफोर्ड वैक्सीन भारत में मंजूरी पाने वाली देश की पहली वैक्सीन हो सकती है. वैक्सीन का निर्माण करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कहना है कि वो वैक्सीन की 5 करोड़ डोज तैयार कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: देश में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण, प्रधानमंत्री बोले- दवाई भी, कड़ाई भी सीरम इंस्टिट्यूट का दावा- ऑक्सफोर्ड वैक्सीन के पांच करोड़ डोज़ तैयार, इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी की इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमेरिकी राजदूत ने जम्मू-कश्मीर पर बोला सच, सर्जियो गोर के बयान पर क्या बोले एक्सपर्ट्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget