एक्सप्लोरर

Drugs Case: एनसीबी की पूछताछ में भारती और उनके पति हर्ष ने कबूल की गांजे के सेवन की बात

सूत्रों के मुताबिक, भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने इस बात को कबूल किया कि दोनों गांजे का सेवन करते हैं. एनसीबी ने भारती के घर और दफ्तर पर रेड की थी जिसमें कुल 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था.

मुंबई: ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सूर्यास्त से पहले भारती सिंह को गिरफ्तार दिखा दिया गया. कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में उनकी पेशी हो सकती है.

इस मामले में उनके पति हर्ष लिंबचिया पर भी गिरफ्तार की तलवार लटक रही है. अभी उनसे पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है. आज दोनों को एनसीबी के दफ्तर लाया गया था, जहां साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय की पूछताछ के बाद भारती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया.

गांजे के सेवन की बात कबूल की

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में भारती सिंह और उनके पति हर्ष ने माना कि वो दोनों ही गांजे को कंज्यूम यानी सेवन करते हैं. बता दें कि आज एनसीबी ने भारती के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी. इस रेड में एनसीबी ने कुल 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया. इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर लाया गया था.

हर्ष को एनसीबी की ईको वैन में लाया गया. जबकि भारती ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. ऐसे में उन्हें अपनी निजी गाड़ी में आने की इजाजत दी गई. दोनों को अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ की गई. क्योंकि भारती को सूर्यास्त के बाद एनसीबी की दफ्तर में पूछताछ के लिए नहीं रोका जा सकता था, ऐसे में सूर्यास्त के पहले ही गिरफ्तारी दिखा दी गई.

गिरफ्तारी के बाद भारती सिंह को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाएगा. महिला टीम के नेतृत्व में मेडिकल चेकअप होगा. इस दौरान कोरोना का भी टेस्ट किया जाएगा. कोरोना का टेस्ट सायन अस्पताल में कराया जाता है जो एनसीबी के दफ्तर से थोड़ी दूर पर ही स्थित है. इसके बाद कोर्ट में भारती की पेशी होगी. अगर आज संभव नहीं हो पाया तो कल कोर्ट में उनकी पेशी होगी.

भारती सिंह टीवी के एक पॉलुपर कॉमेडी शो से मशहूर हुईं. कॉमेडियन के साथ-साथ वो एक्ट्रेस और टीवी होस्ट भी हैं. साल 2017 में उन्होंने हर्ष लिंबचिया से शादी की थी. वे अपने पति के साथ एक टीवी शो होस्ट भी करती हैं.

कभी दो वक्त की रोटी नसीब होना थी मुश्किल, अब करोड़ों की मालकिन हैं Bharti Singh 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget