एक्सप्लोरर

भारती सिंह के बाद दो और कॉमेडियन NCB की रडार पर, आने वाले दिनों में जांच होने की संभावना

सूत्रों की मानें तो अभी दो कॉमेडियन के नाम शुरुआती जांच में सामने आए हैं. आने वाले दिनों में इनसे पूछताछ होने की संभावना है. एनसीबी ने अब तक इन दो नामों का खुलासा नहीं किया है.

मुंबई: भारती सिंह के बाद दो और कॉमेडियन एनसीबी की रडार पर आ गए हैं. सूत्रों के अनुसार एनसीबी की शुरुआती जांच के बीच अभी दो कॉमेडियन के नाम ड्रग्स मामले में सामने आए हैं. इसी वजह से आने वाले दिनों में दोनों कॉमेडियन की जांच होने की संभावना है. भारती सिंह और उसके पति हर्ष लिंबाचिया को आज कोर्ट ने जमानत दे दी. लेकिन उनके पास से महत्वपूर्ण जानकारी एनसीबी को मिली है जिसके आधार पर एनसीबी आगे की जांच करने वाली है.

इसके अलावा इन दोनों के साथ गिरफ्तार किए हुए ड्रग पेडलर से मिली हुई जानकारी के अनुसार और कई बड़े नाम एनसीबी की जांच के दायरे में आने की संभावना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दो कॉमेडियंस के नाम सबसे आगे हैं.

एनसीबी ने अभी तक इन दोनों नामों का खुलासा नहीं किया लेकिन सूत्रों के अनुसार जो जानकारी प्राप्त हुई है उसमें इन दोनों के नाम का समावेश है. यह दो नाम कौन से हैं, आने वाले दिनों में इसका खुलासा हो जाएगा. एनसीबी इनके खिलाफ और भी सबूत इकट्ठा कर रही है और आने वाले दिनों में इन दोनों की जांच होने की संभावना है. ड्रग्स का यह जाल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इतना गहरा फैल चुका है कि हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है.

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स की बात सामने आई, जिसकी जांच एनसीबी ने शुरू की. पहले बॉलीवुड में कम चर्चा में रहने वाले नाम सामने आए लेकिन जैसे-जैसे एनसीबी की जांच का दायरा बढ़ा वैसे-वैसे बड़े-बड़े नाम ड्रग्स मामले सामने आने लगे.

इसमें से कुछ लोगों को एनसीबी ने जांच के लिए बुलाया. केवल सबूतों के अभाव की वजह से यह लोग एनसीबी की जांच के दायरे से बाहर से आ गए. इसी कारण एनसीबी ने जांच की दिशा वही रखी लेकिन कार्रवाई का तरीका बदला.

पहले नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने उनको बुलाकर जांच करती थी. लेकिन अब बड़े नाम पर नजर रखकर एनसीबी कार्रवाई के लिए योग्य समय देख रही है ताकि इस बड़े नाम के खिलाफ ठोस सबूत मिले.

एनसीबी ड्रग्स के खिलाफ जिस एक्शन मोड में है, उसके बाद भी सेलिब्रिटी खुद के पास ड्रग्स रखने की हिम्मत कर रहे हैं. ऐसे में यह सवाल उठता है कि ऐसी क्या वजह है कि सेलिब्रिटी खुद को ड्रग्स लेने से रोक नहीं पा रहे हैं? क्या इनके मन से कानून का डर निकल गया है? या फिर यह ड्रग्स के इतने आदि हो गए हैं कि वह खुद को ड्रग्स लेने रोक नहीं पा रहे हैं?

महाराष्ट्र: छापेमारी के दौरान ड्रग्स पैडलर्स का NCB की टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget