एक्सप्लोरर

भ्रम में नहीं रहे भारत, डोभाल के दौरे से डोकलाम विवाद नहीं सुलझेगा: चीन

चीनी अखबार लिखता है कि पहले डोकलाम से भारतीय सेना हटे, उसके बाद ही दोनों देशों के बीच कोई नतीजाखेज़ बातचीत हो सकती है.

नई दिल्ली/बीजिंग: डोकलाम को लेकर तनातनी के बीच एक बार फिर चीन की ओर से भारत को आंख दिखाने की कोशिश की गई है. चीन की मीडिया में छपी खबर के मुताबिक चीन भारत से तब तक बात नहीं करेगा जब तक की भारत डोकलाम से अपनी सेना नहीं हटा लेता.

चीन ने साफ साफ कहा है कि भारत को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के चीन दौरे के दौरान विवाद सुलझाने पर बात होगी. इसी गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन जाने वाले हैं.

अखबार लिखता है कि पहले डोकलाम से भारतीय सेना हटे, उसके बाद ही दोनों देशों के बीच कोई नतीजाखेज़ बातचीत हो सकती है. चीन तब तक भारत से बातचीत नहीं करेगा, जबतक भारत बिना शर्त अपनी सेना वहां से नहीं हटाता है. इसके साथ ही ग्लोबल टाइम्स ने डोकलाम विवाद के लिए अजीत डोभाल को 'साजिश करने वाला' तक कहा है.

इससे पहले, डोकलाम विवाद पर पहली बार चीनी सेना से सीधी धमकी दी थी. डोकलाम पर चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत को धमकाते हुए चीनी सेना के 90 सालों के इतिहास को याद दिलाया.

बौखलाया चीन, अब दे रहा है धकमी

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, ''मैं भारत को याद दिलाना चाहता हूं कि वो किसी तरह के भ्रम में न रहे, चीन की सेना का 90 साल का इतिहास हमारी क्षमता को साबित करती है, देश की रक्षा करने को लेकर हमारे विश्वास को कोई भी डिगा नहीं सकता. पहाड़ को हिलाना मुमकिन है लेकिन चीन की सेना को हिला पाना मुश्किल है.''

भारत का स्टैंड 

आपको बता दें कि डोकलाम विवाद के मुद्दे पर भारत का स्टैंड साफ है. भारत का कहना है कि न सिर्फ चीन बल्कि दोनों देश भारत और चीन डोकलाम से अपनी-अपनी सेना हटाए.

चीन के अखबरों के ताजा रुख पर भारत का कोई अधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन भारत इस बात पर अडिग है कि अगर दोनों देश डोकलाम से अपनी-अपनी सेनाएं हटा लेते हैं तो इस मुद्दे का शांतिपूर्ण हल निकल सकता है.

क्या है डोकलाम विवाद? दरअसल डोकलाम जिसे भूटान में डोलम कहते हैं. करीब 300 वर्ग किलोमीटर का ये इलाका चीन की चुंबी वैली से सटा हुआ है और सिक्किम के नाथुला दर्रे के करीब है. इसलिए इस इलाके को ट्राई जंक्शन के नाम भी जाना जाता है. ये डैगर यानी एक खंजर की तरह का भौगोलिक इलाका है, जो भारत के चिकन नेक यानी सिलिगुड़ी कॉरिडोर की तरफ जाता है. चीन की चुंबी वैली का यहां आखिरी शहर है याटूंग. चीन इसी याटूंग शहर से लेकर विवादित डोलम इलाके तक सड़क बनाना चाहता है.

इसी सड़क का पहले भूटान ने विरोध जताया और फिर भारतीय सेना ने. भारतीय सैनिकों की इस इलाके में मौजूदगी से चीन हड़बड़ा गया है. चीन को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा कि जब विवाद चीन और भूटान के बीच है तो उसमें भारत सीधे तौर से दखलअंदाजी क्यों कर रहा है.16 जून से भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget