एक्सप्लोरर

Corona Delta Variant: डेल्टा वेरिएंट को लेकर क्या-क्या कंफ्यूजन हैं, जानिए कितना है खतरनाक

कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. लेकिन फिर भी कुछ लोग सोचते हैं कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट पर वैक्सीन प्रभावी नहीं है.

नई दिल्ली: कोरोना का डेल्टा वेरिएंट भारत समेत पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट दूसरे वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा गंभीर है. भारत में अबतक तीन करोड़ 17 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. हालांकि ज्यादातर लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. लेकिन चार लाख से ज्यादा लोग अभी भी संक्रमित हैं. इनमें ज्यादातर मामले कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के हैं. डेल्टा वेरिएंट को लेकर लोगों में कुछ कंफ्यूजन भी है, जिसके जवाब हम यहां दे रहे हैं.

क्या डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित शख्स पर वैक्सीन काम नहीं करती?
कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है. लेकिन फिर भी कुछ लोग सोचते हैं कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट पर वैक्सीन प्रभावी नहीं है. ये गलत सोच है. सभी वैक्सीन कोरोना के वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है. आईसीएमआर की ओर से किए गए एक अध्ययन के अनुसार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (बीबीवी152) कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस (एवाई.1) वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है. आईसीएमआर के अध्ययन से पता चलता है कि कोवैक्सीन डेल्टा, डेल्टा एवाई.1 और बी.1.617.3 वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी है.

भारत बायोटेक ने तीन जुलाई को तीसरे चरण के परीक्षणों से कोवैक्सीन प्रभावकारिता के अंतिम विश्लेषण को पूरा करते हुए कहा था कि कोवैक्सीन की कोविड के खिलाफ प्रभावशीलता 77.8 फीसदी और बी.1.617.2 डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ 65.2 फीसदी रही थी.

क्या वैक्सीन लेने के बाद डेल्टा वेरिएंट नहीं फैलता?
कोरोना का डेल्टा वेरिएंट चेचक की तरह आसानी से फैल सकता है. एक अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि वैक्सीन की सभी डोज ले चुके लोग भी बिना टीकाकरण वाले लोगों जितना ही डेल्टा वेरिएंट को फैला सकते हैं. वैक्सीन ले चुके लोगों की नाक और गले में वायरस की मौजूदगी उसी तरह रहती है जैसे कि टीका नहीं लेने वालों में. 

डेल्टा वेरिएंट, ऐसे वायरस की तुलना में अधिक फैलता है जो मर्स, सार्स, इबोला, सामान्य सर्दी, मौसमी फ्लू और बड़ी माता का कारण बनता है. और यह चेचक की तरह ही संक्रामक है. यह वेरिएंट गंभीर खतरे का कारण बन सकता है, जिसके लिए अभी कदम उठाने की आवश्यकता है.

पूर्ण टीकाकरण के बाद संक्रमण का खतरा 3 गुना कम
वैक्सीन की दो खुराक लेने वाले लोगों में कोविड संक्रमण की चपेट में आने की संभावना गैर-टीकाकृत लोगों की तुलना में तीन गुना कम है. एक रिसर्च में यह दावा किया गया है. इम्पीरियल कॉलेज लंदन के रिसचर्स के नेतृत्व में लगभग 98,233 लोगों पर रिसर्च की गई थी. जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, उनमें कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक प्राप्त करने वालों की तुलना में संक्रमण का तीन गुना अधिक प्रसार देखने को मिला, जो 0.4 फीसदी की तुलना में 1.21 फीसदी रहा.

ये भी पढ़ें-
ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- ये दिन हर भारतीय की याद में रहेगा

Corona Cases: कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आए 42 हजार से ज्यादा केस, 533 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget