एक्सप्लोरर

7000 जवान, 40 स्पेशल डॉग्स, ड्रोन-हेलिकॉप्टर... आतंकियों का अब होगा खात्मा, शुरू हुआ सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन

Doda Attack: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इसी बीच सेना ने अभी तक अपना सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Doda Attack: जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार (18 जुलाई) की सुबह आतंकी हमले में दो सैनिक घायल हो गए हैं. इस हमले को लेकर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकियों नेकास्तीगढ़ इलाके के जद्दन बाटा गांव में बुधवार देर रात स्कूल में बने अस्थायी सुरक्षा शिविर पर गोलाबारी की थी. 

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक घंटे से ज्यादा गोलाबारी हुई है. इसके बाद आतंकी जंगल में भाग गए थे, जहां सेना ने उन्हें घेर रखा है. 

डोडा में लगातार हो रहे हैं हमले 

15 जुलाई को डोडा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद 16 जुलाई को डोडा के डेसा फोरेस्ट बेल्ट के कलां भाटा में रात 10:45 बजे और पंचान भाटा इलाके में रात 2 बजे फिर से फायरिंग हुई थी. इसके बाद ही सेना ने सर्च अभियान चला रखा है. इसको लेकर सेना ने जद्दन बाटा गांव के सरकारी स्कूल में अस्थायी सुरक्षा शिविर बनाया था. 

बता दें कि 2005 में डोडा जिले को आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था. 12 जून के बाद से लगातार हो रहे हमलों में अभी तक सेना के 5 जवान शहीद हुए हैं, जबकि 9 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. इसके अलावा सेना ने 3 आतंकियों को भी ढेर किया है. 

सेना ने शुरू किया सर्च अभियान 

पिछले 84 दिन में जम्मू रीजन में  10 आतंकी हमले हुए हैं. इन हमलों में सेना के 12 जवान शहीद हुए हैं. इसके बाद सेना ने अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. जानकारी के अनुसार, 'इस सर्च ऑपरेशन में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 7000 जवान, 8 ड्रोन, हेलिकॉप्टर्स, करीब 40 खोजी कुत्तों को लगाया गया है.'

सर्च ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल कमांडोज को लगाया है. उन्होंने डोडा और कठुआ जिलों की पीर पंजाल श्रेणी के जंगलों में तलाश शुरू कर दी है. यहां पर सेना ने 5 लोकेशन की तलाश की है. सेना को यहां से  24 आतंकियों की मौजूदगी के सुराग मिले हैं. इनमे वो आतंकी भी हैं, जिनसे डोडा में सेना की मुठभेड़ हुई थी. 

सेना ने पूरी की अपनी तैयारी 

इसको लेकर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच महीने से डोडा और कठुआ आतंकवाद के एपिसेंटर बने हुए हैं. कठुआ के बदनोटा से डोडा के धारी गोटे और बग्गी तक करीब 250 किमी में आतंकी छुपे हुए हैं. यहां पर पहाड़ों की वजह से आतंकी आसानी से घाट लगाकर हमला कर सकते हैं. इसी वजह से सेना के जवानों को  खाने-पीने के सामान व गोला बारूद के साथ तैनात किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget