एक्सप्लोरर

बड़ी कामयाबी! डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग के हार्ट के वाल्व से निकाला 6 सेमी लंबा फंगल बॉल

Fungal Ball Removed: अधिकारियों ने बताया कि यह एक बेहद ही दुर्लभ मामला है जो कई बार हृदय का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों में पाया जाता है और ऐसे मामलों में मरीज के बचने की संभावना 50 प्रतिशत ही रहती है.

Doctor Remove Fungal Ball: भारत के डॉक्टरों (Doctors) ने एक बार फिर से एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया है. डॉक्टरों की एक टीम ने जटिल सर्जरी (Complex Surgery) कर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक बुजुर्ग के हृदय के वॉल्व से “छह सेंटीमीटर लंबी फंगल बॉल (Fungal Ball)” निकालने में कामयाबी हासिल की है. इस बात की जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी.

हृदय की गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज सुरेश चंद्र ने मीडिया को बताया कि 2021 में वह कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने एतिहातन खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था. मरीज सुरेश चंद्र ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के कुछ महीनों बाद उन्हें अकसर कफ और तेज बुखार की शिकायत रहने लगी.

उन्होंने इसके लिए कई डॉक्टरों से संपर्क भी किया. सभी डॉक्टरों को उस समय ऐसा लगा कि ये कोरोना संक्रमण के बाद होने वाले सामान्य लक्षण हो सकते हैं. बता दें कि इससे पहले उनकी महाधमनी (एओर्टिक) का वॉल्व बदला जा चुका था.

डॉक्टरों की टीम ने की सफल सर्जरी

मरीज सुरेश चंद्र की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ने लगी. जिसके बाद उन्होंने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों बीमारी को लेकर संपर्क किया. जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच में सामने आया कि यह एक प्रकार का दुर्लभ फंगल संक्रमण ‘इंफेक्टिव इंडोकार्डिटिस' है. बीमारी के लक्षण का पता लगने के बाद अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सर्जरी के बाद मरीज के हृदय के वॉल्व से छह सेंटीमीटर लंबी ‘फंगल बॉल' निकालने में कामयाबी हासिल की.  

ऑपरेशन के बाद 45 दिनों तक दी गई एंटी फंगल दवा

अधिकारियों ने बताया कि, यह एक बेहद ही दुर्लभ मामला है जो कई बार हृदय का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों में पाया जाता है और ऐसे मामलों में मरीज के बचने की संभावना 50 प्रतिशत ही रहती है.' अधिकारियों ने बताया कि ये ऑपरेशन कुछ महीने पहले किया गया था. जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में मरीज को 45 दिनों तक नसों के जरिये एंटी फंगल दवा दी गई. इस दौरान मरीज की हालत को स्थिर किया गया और अब वह पूरी तरह से ठीक हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानें किसे मिल सकता है कौन सा विभाग?

22 साल में आज 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम, फिर चाचा-भतीजे की सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget