एक्सप्लोरर

नेशनल मेडिकल कमीशन बिल पर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, एम्स में दर-दर भटक रहे मरीज

नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. हालांकि, इसके बावजूद इस बिल को लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही जगहों से पास कर दिया गया है. डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

नई दिल्ली: नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं. डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स और सफदरजंग में मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं. यहां मरीजों की सुनने वाला कोई नहीं है. ये मरीज हरियाणा, बिहार जैसे दूर इलाकों से आए हैं और इनका नंबर महीनों बाद लगा था, लेकिन डॉक्टरों की हड़ताल के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा है.

बिहार से आए एक मरीज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि अस्पताल से फोन आया था कि अपनी आंख की पुतली का ऑपेरशन करा लीजिए आपका नम्बर आ गया है. अगर ऑपरेशन कराने में देर की तो आपकी आंख खराब हो सकती है. इसके बाद वह बिना देर किए अस्पताल पहुंचे लेकिन पिछले दो दिनों से अस्पताल  में उनका इलाज नहीं हो पा रहा है. मरीज ने कहा कि इलाज में थोड़ी देर और हुई तो उनकी आंख हमेशा के लिए खराब हो सकती है.

उत्तरप्रदेश से आए मरीज

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के एक गाँव से आई शकीला अपना पथरी इलाज कराने के लिए एम्स आई हुई हैं. उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से नम्बर लगा रही थीं, लेकिन जब नम्बर आया तो डॉक्टर हड़ताल पर चले गए. उन्होंने कहा कि नम्बर निकल जाए इस इंतजार में शकीला खाना खाने तक नहीं गई लेकिन नम्बर आया ही नहीं.

डॉक्टर्स के हड़ताल पर हरियाणा से आए एक शख्स ने कहा कि वह अपने बच्चे के इलाज के लिए यहां आए हुए हैं. उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में उनके बच्चे का नम्बर लगा था, लेकिन हड़ताल के कारण उनके बच्चे का इलाज नहीं हो पा रहा है. हरियाणा से आया व्यक्ति आज भी अस्पताल पहुंचा लेकिन उनके बच्चे को इलाज नहीं मिला. मरीजों के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर्स जल्द से जल्द हड़ताल खत्म करें. परिजनों का कहना है कि डॉक्टर हड़ताल खत्म करेंगे तभी मरीजों का इलाज हो पाएगा.

सदन में DMK के सांसद ने 'मॉब लिंचिंग' और 'ऑनर किलिंग' को आतंकी घटना घोषित करने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget