एक्सप्लोरर

Doctor's Strike: ओमिक्रोन के खतरे के बीच दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का छठा दिन, एमपी में जूनियर डॉक्टर भी मोर्चेबंदी में जुटे

Doctor's Strike: दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का आज छठा दिन है. डॉक्टर्स न ओपीडी चलने दे रहे, न इमरजेंसी में इलाज कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

Doctor's Strike: जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से दुनियाभर में 14 लोगों की मौत की खबर है. भारत में भी खतरा बढ़ रहा है, लेकिन देश में डॉक्टर हड़ताल पर है. राजधानी दिल्ली (Delhi) में अबतक ओमिक्रोन वेरिएंट के 54 मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल का आज छठा दिन है. हड़ताली डॉक्टर्स  न ओपीडी चलने दे रहे , न इमरजेंसी में इलाज कर रहे हैं. मध्य प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है. वहां जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. पढ़ें ये रिपोर्ट.

सरकार के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुटे हैं डाक्टर्स

दिल्ली के AIIMS समेत छह सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स पिछले छह दिनों से कामकाज छोड़कर सरकार के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुटे हैं. न ओपीडी चलने दे रहे, न इमरजेंसी में इलाज कर रहे हैं. मरीजों को बिना इलाज के अस्पताल से लौटाया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, उनकी हड़ताल जारी रहेगी.

दरअसल नीट काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल जारी है. दिल्ली में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन यानि FORDA के आवाहन पर दिल्ली के 6 सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहें हैं. 17 दिसंबर से चल रही रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन  की अनिश्चितकालीन हड़ताल में तीन से पांच हजार डॉक्टरों के शामिल होने का अनुमान है. दिल्ली सरकार के सफदरजंग अस्पताल, एलएनजेपी, आरएमएल और लेडी हार्डिंग के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी आधिकारिक तौर पर इस हड़ताल में शामिल हो गए हैं. गतिरोध को खत्म करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और  FORDA ने कम से कम चार दौर की बैठक की हैं, लेकिन अब तक बात नहीं बनी है. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पिछले 6 दिनों में 1000 से ज्यादा ऑपरेशन नहीं हो पाए. इसके बाद भी हड़ताली डॉक्टर पीछे हटने को तैयार नहीं.

मध्‍यप्रदेश में जूनियर डाक्‍टरों की हड़ताल फिर शुरू

गांधी मेडिकल कालेज (जीएमसी), भोपाल समेत पीजी कोर्स संचालित करने वाले प्रदेश के सभी छह सरकारी मेडिकल कालेजों में जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार से फिर हड़ताल शुरू कर दी है. वह भारत सरकार से नीट-पीजी काउसंलिंग जल्द कराने और एमडी-एमएस प्रथम वर्ष की जगह जूनियर रेजीडेंट और मेडिकल आफिसर पदस्थ करने की मांग कर रहे हैं, जिससे द्वितीय और तृतीय वर्ष के जूनियर डॉक्टरों पर काम का दबाव कम हो सके. जीएमसी के जूडा ने आज से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की चेतावनी दी है. इससे मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी. इसकी वजह यह कि कॉलेज प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है. इसके पहले जूडा के आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक बुलाए जाते थे, लेकिन अभी यह व्यवस्था नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget