एक्सप्लोरर

डॉक्टर कफील खान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के NICU प्रमुख से हटाए गए

डॉक्टर कफील खान को लेकर पहले उनके महीसा होने की रिपोर्टें आईं, लेकिन वक्त बीतने के साथ उनके प्राइवेट प्रैक्टिस पर भी सवाल उठाए जाने लगे. अब सरकार ने डॉक्टर कफील को उनके पद से हटा दिया है.

गोरखपुर: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 36 बच्चों की मौत के बीच तारीफ बटोरने वाले एनआईसीयू प्रमुख डॉक्टर कफील खान को उनके पद से हटा दिया गया है. उनके खिलाफ संगीन आरोपों का खुलासा हुआ है. कोर्ट ने उनके खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करने का आदेश दिया था, जबकि उनके प्राइवेट प्रैक्टिस के सबूत भी मिले हैं. अब डॉक्टर महेश शर्मा एनआईसीयू के नए प्रमुख होंगे.

आज जब सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में अस्पताल के दौरे पर थे तब उनसे प्राइवेट प्रैक्टिस पर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

डॉक्टर कफील खान को लेकर कई तरह की जानकारियां आ रही हैं. कोर्ट ने डॉक्टर खान के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करने का आदेश दिया था. एबीपी न्यूज़ के पास कोर्ट के आदेश की कॉपी है, जिसे हम यहां शेयर कर रहे हैं.

डॉक्टर कफील खान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के NICU प्रमुख से हटाए गए डॉक्टर कफील खान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के NICU प्रमुख से हटाए गए डॉक्टर कफील खान बीआरडी मेडिकल कॉलेज के NICU प्रमुख से हटाए गए

डॉक्टर कफील खान के प्राइवेट प्रैक्टिस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ. नीचे तस्वीर में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर कफील प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे.

kafeel

आपको बता दें कि 10 अगस्त को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के बाद 36 बच्चों की मौत हो गई है. हालांकि, सूबे की सरकार ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से मौत का इनकार कर रही है. अब योगी सरकार ने चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी बनाई है.

क्या है डॉ. कफील के बारे में उनके ड्राइवर और तीमारदारों की राय...

उनके ड्राइवर सूरज पांडे यह मानते हैं कि वह अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हैं और उनके द्वारा कोई लापरवाही नहीं बरती गई. बस्ती के रहने वाले सूरज डेढ़ साल से डॉक्टर कफील खान की फॉर्च्यूनर गाड़ी चला रहे हैं. वह बताते हैं कि जिस दिन ज्यादा बच्चों की मौत हुई उस दिन भी डॉक्टर कफील खान 3:00 बजे रात तक मेडिकल कॉलेज में ही थे.

kafil डॉक्टर कफिल खान को लेकर इंसेफेलाइटिस वार्ड में इलाज करा रहे लोगों ने भी अपनी अच्छी राय दी. दिमागी बुखार से पीड़ित अपने बच्चों को इलाज के लिए इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती कराने वाले गंगाराम और हरेंद्र कुमार गुप्ता भी डॉक्टर कफील खान के बारे में कहते हैं कि वह समय-समय पर उनके बच्चों को देखने आते रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें भी पता चला कि ऑक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget