एक्सप्लोरर

एक्वा लाइन मेट्रो के स्मार्ट कार्ड से शॉपिंग मॉल में भी कर सकेंगे खरीदारी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली ‘‘एक्वा लाइन’’ के यात्री अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल नगर बसों का किराया देने, पार्किंग शुल्क देने और यहां तक कि इसे शॉपिंग मॉल में डेबिट कार्ड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली ‘‘एक्वा लाइन’’ के यात्री अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल नगर बसों का किराया देने, पार्किंग शुल्क देने और यहां तक कि इसे शॉपिंग मॉल में डेबिट कार्ड के रूप में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मेट्रो के इस मार्ग पर परिचालन नवंबर में शुरू होने की योजना है.

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की एकल यात्रा के लिए क्यूआर कोड वाली कागज की टिकटें होंगी. साथ ही, एक मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर, प्रवेश करने और बाहर निकलने का विकल्प होगा. हालांकि, एक्वा लाइन पर मेट्रो का परिचालन नोएडा के सेक्टर 71 स्टेशन से शुरू होगा और यह ग्रेटर नोएडा में डिपो स्टेशन पर खत्म होगा. इसके तहत 21 स्टेशनों से गुजरते हुए 29. 7 किमी की दूरी तय की जाएगी.

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पी.डी. उपाध्याय ने बताया कि ‘सिटी - 1’ कार्ड के लिए एनएमआरसी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ साझेदारी की है जिसका इस्तेमाल मेट्रो रेल, नोएडा नगर बस, पार्किंग और यहां तक कि शॉपिंग के लिए डेबिट कार्ड के रूप में किया जा सकेगा.

उन्होंने बताया कि इस लाइन की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि इसका एक मुफ्त मोबाइल ऐप्लीकेशन होगा जिसका इस्तेमाल यात्री प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए कर सकेंगे. ऐप में मौजूद क्यूआर कोड की मदद से यात्री प्रवेश कर सकेंगे और बाहर निकल सकेंगे.

उन्होंने बताया कि यह कार्ड कोच्चि और नागपुर मेट्रो तथा अन्य आगामी मेट्रो सेवाओं में भी काम करेगा, लेकिन इसका उपयोग दिल्ली मेट्रो में नहीं किया जा सकेगा.

उपाध्याय ने बताया कि एक्वा लाइन का निर्माण कार्य मई 2015 में शुरू हुआ था और यह रिकार्ड समय में पूरा हुआ. इस साल नवंबर में यह लाइन लोगों के लिए खोले जाने की योजना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget