एक्सप्लोरर

Muslim Population: क्या मुसलमानों के दूसरों की तुलना में ज्यादा बच्चे हैं? जानिए इस रिपोर्ट में क्या कहते हैं आंकड़े

Muslim Population: साल 2001 से 2011 के बीच मुसलमानों की जनसंख्या में 24.69% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. यह भारत के इतिहास में मुसलमानों की जनसंख्या में सबसे धीमी वृद्धि थी.

2024 Lok Sabha Election: राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि कांग्रेस का इरादा लोगों की संपत्ति को "घुसपैठियों" और "जिनके ज़्यादा बच्चे हैं उनको बांटना चाहती है. उनका इशारा मुसलमान समुदाय की ओर था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के बयान पर सियासी घमासान शुरु हो गया है. जहां कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने पीएम पर हमला बोला है. दरअसल, जो पीएम मोदी ने जो कहा, वह कितना सच है? क्या सच में मुसलमानों के अन्य धर्मों से ज्यादा बच्चे हैं? सरकारी आंकड़ों के हवाले से समझिए.

जानिए भारत में कितनी है मुसलमानों की संख्या?

धार्मिक समूहों पर जनगणना के आंकड़े अब 13 साल पुराने हो गए हैं. ऐसे में धार्मिक समूहों के बारे में कोई विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं. मगर, पुराने आंकड़ो पर नजर डाले तो साल 2011 की जनगणना में मुसलमानों की जनसंख्या 17.22 करोड़ थी, जो उस समय भारत की जनसंख्या 121.08 करोड़ का 14.2% थी.  उससे पहले साल 2001 की जनगणना में मुसलमानों की जनसंख्या 13.81 करोड़ थी, जो उस समय भारत की जनसंख्या (102.8 करोड़) का 13.43% थी.

बता दें कि, साल 2001 से 2011 के बीच मुसलमानों की जनसंख्या में 24.69% की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. यह भारत के इतिहास में मुसलमानों की जनसंख्या में सबसे धीमी वृद्धि थी. क्योंकि, साल 1991 से 2001 के बीच भारत की मुस्लिम जनसंख्या में 29.49% की बढ़ोत्तरी हुई थी.

मुस्लिम धर्म में कितने हैं औसतन सदस्य?

धर्मों के घरों से जुड़े आंकड़े नेशनल सैंपल सर्वे के 68वें राउंड (जुलाई 2011 से जून 2012) में हैं. इसके मुताबिक, प्रमुख धर्मों के घरों का औसत साइज इस तरह से है.

धर्म घर में सदस्यों की संख्या
हिंदू 4.3
मुस्लिम 5
ईसाई 3.9
सिख 4.7
अन्य 4.1
सभी 4.3
सोर्स- भारत में प्रमुख धार्मिक समूहों के बीच रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति, एनएसएस 68वां राउंड  

रोजगार के आंकड़ों में मुस्लिमों के क्या हैं हालात?

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) जोकि देशभर में काम कर रहे मजदूरों की संख्या पर नजर रखता है. इसके अनुसार, देशभर की लेबर और वर्क फोर्स में मुस्लिमों की हिस्सेदारी सबसे कम है. माना जा रहा है कि मुस्लिम इन मामलों में तेजी से पिछड़ रहे है. मुस्लिम इन दोनों मामले में पिछड़ते जा रहे हैं. बात बेरोजगारी की करें तो मुस्लिमों की हालत बेहतर है. उनमें बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से कम है.

पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे में जुलाई 2022 - जून 2023 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, देश की लेबर फोर्स में मुस्लिमों की भागीदारी दर 32.5 है. जबकि, मुस्लिमों के बीच बेरोजगारी दर 2.4 है जो नेशनल एवरेज 3.2 से कम है.

ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'डॉक्टर खास ब्रांड की महंगी दवाइयां क्यों लिखते हैं', पतंजलि मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट का IMA से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'भीड़ दिखाने के लिए AI से फोटो', रामलीला मैदान पर रिजिजू का तंज, राहुल पर निशाना
'भीड़ दिखाने के लिए AI से फोटो', रामलीला मैदान पर रिजिजू का तंज, राहुल पर निशाना
ओडिशा के ढेंकनाल में चंदे के बहाने महिला के साथ 'यौन उत्पीड़न', घटना CCTV में कैद
ओडिशा के ढेंकनाल में चंदे के बहाने महिला के साथ 'यौन उत्पीड़न', घटना CCTV में कैद

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget