एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: दिल्ली मेट्रो ने जारी की गाइडलाइंस, एक सीट छोड़कर बैठने का नियम लागू

कोरोना को लेकर डीएमआरसी ने आदेश जारी किया एक सीट छोड़कर बैठे यात्री, आज से होगा नियम लागू

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा है. कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अहम फैसले लिये जा रहे है. कोरोना से हड़कंप को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. एडवाइजरी के मुताबिक मेट्रो में यात्रियों को एक सीट छोड़कर बैठने का नियम आज से लागू कर दिया गया है.

इसके साथ ही कहा गया है कि यात्री मेट्रो का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ जरूरी होने पर ही करें और सोशल डिस्टेंसिंग को बरकार रखें. मेट्रो में या स्टेशन पर यात्रा करते समय एक दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाये रखने की बात भी एडवाइजरी में की गई है. आपको बता दें दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी किये गए 8 प्वाइंट एडवाइजरी के अनुसार मेट्रो में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों की रैंडम थर्मल स्कैनिंग सभी मेट्रो स्टेशनों पर की जाएगी. यदि किसी को बुखार है या कोरोना वायरस का कोई लक्षण दिखाई देता है, तो उसे चिकित्सा परीक्षण और क्वारनटीन के लिए भेजा जाएगा. एडवाइजरी के अनुसार मेट्रो को उस स्टेशन पर रोका नहीं जाएगा जहां यात्रियों के बीच 1 मीटर की दूरी नहीं होगी.

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है. अब तर 195 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई है. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों या समान लक्षण वाले यात्रियों को किसी भी मोड से यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है. डीएमआरसी ने कहा कि वैश्विक संकट से निपटने के लिए हम सभी को सावधानी बरततें हुए इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए सहयोग करना चाहिए.

कोरोना वायरस का बढ़ता कहर, अब देश में संक्रमित लोगों की सख्या 195 हुई, 4 मरे

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक जारी, पीएम मोदी भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget