एक्सप्लोरर

'भारत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए गौतम अडानी को गिरफ्तार करे केंद्र सरकार', बोले डीके शिवकुमार

गौतम अडानी पर यूएस की कोर्ट के आरोप के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम पर आरोप लगाया कि उन्होंने अडानी समूह को अपनी सरकार का संरक्षण दिया है.

Gautam Adani Fraud Case: अडानी ग्रुप पर अमेरिकी कोर्ट में लगे जुर्माना और जारी हुए वारंट पर देश में सियासी संग्राम लगातार गर्माता जा रहा है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अडानी मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमकर निशाना साधा है. डीके शिवकुमार ने शुक्रवार (22 नवंबर,2024) को सरकार पर उद्योगपति अडानी को बचाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र को भारत की प्रतिष्ठा बचाने के लिए अडानी को गिरफ्तार करना चाहिए.

केपीसीसी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी उद्योगपति अडानी के भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं. इसके बावजूद, जांच एजेंसियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है. एक अमेरिकी अदालत ने अडानी को हरित ऊर्जा परियोजना में अनियमितताओं के संबंध में दोषी ठहराया है'.

'अडानी को बचाने का कोई मतलब नहीं'
डीके शिवकुमार ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उन्हें सजा देनी चाहिए. उन्होंने सवालिया अंदाज में पूछा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्रियों सहित कई विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया है, वह एक उद्योगपति को क्यों नहीं गिरफ्तार कर सकती है. अडानी को बचाने का कोई मतलब नहीं है. सरकार को देश के उन लोगों की रक्षा करनी है जिन्होंने अडानी की कंपनियों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है.

चन्नपटना उपचुनाव पर क्या बोले डीके शिवकुमार ?
कर्नाटक में अडानी की संपत्ति जब्त करने के लिए कांग्रेस सरकार को चुनौती देने वाले भाजपा नेताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जांच शुरू करने दें और राज्य सरकार को कार्रवाई करने के लिए सूचित करें, फिर हम यहां उचित कार्रवाई करेंगे. राज्य में अडानी समूह के 20,000 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर उन्होंने कहा कि हम किसी भी ऐसे निवेश के खिलाफ नहीं हैं जो साफ-सुथरा हो. हम इन्वेस्ट कर्नाटक कार्यक्रम के दौरान इस पर चर्चा करेंगे. वहीं, चन्नपटना उपचुनाव परिणामों को लेकर उन्होंने कहा "कल एग्जिट पोल की भविष्यवाणियां उलट जाएंगी.कांग्रेस तीनों सीटों पर जीत हासिल करेगी. "

ये भी पढ़ें: 'जांच होगी तो कड़ी मोदी से जुड़ेगी', अमेरिका में अडानी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस का हमला

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget